"""8 news cg -""""नशीली दवा सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 1140 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
नशीली दवा सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 1140 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,,,,,


कोतवाली और साइबर पुलिस की संयुक्त रेड कार्रवाई, दो मोबाइल, स्कूटी और मोटरसाइकिल समेत ₹1.63 लाख का सामान जब्त; सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी


बिलासपुर /जांजगीर/जांजगीर-चांपा- पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अल्प्राजोलम (Alprazolam) टैबलेट की अवैध बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली थाना और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1140 नग प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.63 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है,,,,

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (भापुसे) के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई,,,,
मुखबिर की सूचना पर चर्च मैदान में दबिश
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चर्च मैदान के पास स्कूटी में नशीली टैबलेट रखकर ग्राहकों को बेच रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम अमित चतुर्वेदी (35 वर्ष) निवासी बीटीआई चौक, बीएसएनएल ऑफिस के पास, जांजगीर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की 650 टैबलेट, एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई।
पूछताछ में खुला दूसरे आरोपी का नामअमित चतुर्वेदी से पूछताछ में पता चला कि वह नशीली दवा रूपेश गिरी गोस्वामी से लाता था। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल धाराशिव क्षेत्र में दबिश देकर रूपेश गिरी गोस्वामी (30 वर्ष) निवासी मनका देवी चौक, वार्ड क्रमांक-4, ग्राम धाराशिव, थाना पामगढ़ को गिरफ्तार किया।
रूपेश के कब्जे से 490 अल्प्राजोलम टैबलेट, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी,,,,
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1140 नशीली टैबलेट, दो मोबाइल फोन, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस अब एंड-टू-एंड विवेचना के तहत पूरे सप्लाई नेटवर्क, गिरोह के अन्य सदस्यों और नशीली दवाओं के मूल सप्लायर की तलाश में जुटी हुई है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इन अधिकारियों और जवानों की रही अहम भूमिका,,पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नितिन सूर्यवंशी, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, मुकेश कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, रोहित कहरा, माखन साहू, आरक्षक शंकर राजपूत एवं तोरन डहरिया सहित संयुक्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,