"""8 news cg -""श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 13 घायल; 5 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
कुदरगढ़ दर्शन जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 13 घायल; 5 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
सूरजपुर- सूरजपुर जिले के ओड़गी क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मां कुदरगढ़ देवी धाम दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बांक घाट के पास वाहन अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ से टकराई और फिर पलट गई। हादसे में 13 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय सूरजपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के माड़ा क्षेत्र से करीब 30 से 40 श्रद्धालु, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, एक मालवाहक पिकअप वाहन में सवार होकर मां कुदरगढ़ के दर्शन के लिए आ रहे थे। इसी दौरान ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक घाट के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। पिकअप सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद पलट गई, जिससे वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सूरजपुर भेजा गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना में कुल 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच को गंभीर चोटें आने पर रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस हादसे ने एक बार फिर मालवाहक पिकअप वाहनों में यात्रियों को ढोने की गंभीर समस्या और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने भी स्पष्ट किया है कि मामले की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,