""""8 news cg -"""सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का हरित संकल्प, जिलेभर में 2000 से अधिक पौधे लगाए,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का हरित संकल्प, जिलेभर में 2000 से अधिक पौधे लगाए,,,,
डीआईजी-एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में सभी थाना-चौकी, पुलिस लाइन और आवासीय परिसरों में चला "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण का भी लिया संकल्प
बिलासपुर-सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर बिलासपुर जिला पुलिस ने गुरुवार को जिलेभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत सभी थाना-चौकी, पुलिस लाइन तथा पुलिस आवासीय परिसरों में पौधारोपण किया गया। इस दौरान पूरे जिले में 2000 से अधिक पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
मुख्य कार्यक्रम पुलिस आवासीय परिसर निलयम में आयोजित किया गया, जहां डीआईजी-एसएसपी रजनेश सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली तिलेश्वर प्रसाद यादव, डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
डीआईजी-एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी भी हैं।
उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस परिवार के सदस्यों और नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। सभी ने पौधारोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया।
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाकर पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान से जुड़ें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें