"8 news cg -""2 अलग -अलग बड़ी खबर""स्कूल के मिड-डे मील का 5 क्विंटल चावल चोरी, अकलतरा पुलिस ने किया खुलासा;1आरोपी गिरफ्तार, 4 विधि से संघर्षरत बालक शामिल,,,,सक्ति के आत्मानंद स्कूल के 3 नाबालिक छात्रों के साथ मारपीट की घटना,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
 आत्मानंद स्कूल के 3 नाबालिक छात्रों के साथ मारपीट की घटना,,,

 -सक्ती- जिले के अड़भार चौकी क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां अड़भार के स्वामी आत्मानंद स्कूल के 3 नाबालिग छात्रों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. परिजनों का आरोप है कि स्कूल की छुट्टी के बाद आरोपियों ने छात्रों को जबरन अपने साथ ले गए. वहां छात्रों की पिटाई की गई. इतना ही नहीं, आरोपियों ने छात्रों की गाड़ी की चाबी और नकदी भी छीन ली.इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आरोपी नाबालिग लड़कों की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं, उनके कपड़े भी उतार दिए गए है. वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. कार्रवाई करते हुए अड़भार चौकी पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल का भी बयान आया है और उन्होंने कार्रवाई की बात कही 

 स्कूल के मिड-डे मील का 5 क्विंटल चावल चोरी, अकलतरा पुलिस ने किया खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 विधि से संघर्षरत बालक शामिल,,,,

जांजगीर-चांपा-अकलतरा थाना पुलिस ने शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर से मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना के लिए रखे गए 5 क्विंटल चावल की चोरी का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में अनिल साहू (36 वर्ष) निवासी संजय नगर, अकलतरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, चोरी की वारदात में शामिल चार विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार, मदर मेरी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि समूह द्वारा संचालित मध्याह्न भोजन योजना के लिए स्कूल के एक कमरे में सुरक्षित रखे गए 5 क्विंटल चावल 9-10 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर लिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी का चावल अनिल साहू की दुकान में बेचा गया था। इसके बाद पुलिस ने अनिल साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पूरे 5 क्विंटल चावल बरामद कर लिए।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे, उप निरीक्षक आशीष गंधर्व, आरक्षक शेष नारायण साहू और महेंद्र राज की सराहनीय भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,