"""8 news cg -"""24 घंटे में अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार"""लुटेरे, चोर, नशा तस्कर और बदमाश सलाखों के पीछे,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
24 घंटे में अपराधियों पर ताबड़तोड़ प्रहार, लुटेरे, चोर, नशा तस्कर और बदमाश सलाखों के पीछे
चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: राहगीरों को छुरी दिखाकर धमकाने वाला गिरफ्तार,,,,,
बिलासपुर-चकरभाठा थाना पुलिस ने रहंगी चौक के पास धारदार छुरी लहराकर आम लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक धारदार छुरी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार 14 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि एक युवक रहंगी चौक के पास हाथ में छुरी लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी:राहुल दास मानिकपुरी उर्फ राजा (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-14, चकरभाठा, जिला बिलासपुर।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार छुरी जब्त की है। चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल-112 पर दें।
रतनपुर-कोटा मार्ग लूटकांड का चंद घंटों में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार,,,,,
बिलासपुर- रतनपुर पुलिस ने रतनपुर-कोटा मार्ग पर राहगीरों से लूट करने वाले चार आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,300 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।पुलिस के अनुसार भेड़ीमुड़ा निवासी भारत कुमार सूर्यवंशी और खैरा निवासी अरुण कुमार राज से भैंसाझार मोड़ के पास देर रात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट लिया था। शिकायत के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पूर्व में लूट के मामले में गिरफ्तार हो चुके राजा सारथी की पहचान होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा, जिसकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए।गिरफ्तार आरोपी:गुलाब नरेश उर्फ राजा सारथी (21 वर्ष), निवासी रतनपुर।शिवप्रसाद यादव (27 वर्ष), निवासी कलमीटार।अनवर खान (18 वर्ष), निवासी कलमीटार।ओमप्रकाश पोर्ते (20 वर्ष), निवासी कलमीटार।पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और 6,300 रुपये जब्त कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 55 नाइट्राजेपाम टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,,,
बिलासपुर- सिटी कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 55 नग नाइट्राजेपाम टैबलेट, मोटरसाइकिल और बिक्री की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21(B), 22(B) एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ज्वाली नाला के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीली गोलियां, 830 रुपये नगद तथा पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी:निकेश कौशिक उर्फ वासू (25 वर्ष), निवासी दरबार लॉज के पास, तेलीपारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर।पुलिस ने बताया कि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए एंड-टू-एंड विवेचना एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी की जा रही है।
रेलवे कॉलोनी में चोरी की कोशिश करने वाले दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार,,,,,
बिलासपुर-तारबाहर पुलिस ने रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में सूने मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।पुलिस के अनुसार रेलवे अधिकारी के स्थानांतरण के बाद बंद पड़े बंगले का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच के दौरान दोनों आरोपी दुर्ग जेल में बंद मिले, जहां से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी:मोहम्मद नासिर (32 वर्ष), निवासी मदनपुर खादर, नई दिल्ली।
हासिम (24 वर्ष), निवासी शालीमार गार्डन, मेरठ (उत्तर प्रदेश)।पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सहित दिल्ली, मेरठ और चंडीगढ़ में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
तोरवा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को दबोचा, दो निगरानी बदमाश भी जेल भेजे,,,,,,
बिलासपुर- तोरवा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो पुराने निगरानी बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें भी जेल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार हर्ष कुमार वाधवानी की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल घर के बाहर से चोरी हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जांजगीर-चांपा जिले से गिरफ्तार किया गया।
मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी:
विनोद गोड (26 वर्ष), निवासी ग्राम अमोरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा।आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो HF डीलक्स (CG-10-P-8046) बरामद की गई।प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में गिरफ्तार:शंकर गंगोत्री उर्फ दीपु (30 वर्ष), निवासी देवरीखुर्द, बिलासपुर।निलेश सोनकर (24 वर्ष), निवासी देवरीखुर्द, बिलासपुर,,,,पुलिस ने बताया कि दोनों आदतन अपराधी हैं और क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें