""""8 news cg -""""24 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझी: कोटा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, खून से सना डंडा और कपड़े बरामद,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
24 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझी: कोटा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, खून से सना डंडा और कपड़े बरामद,,,,
दुकान के सामान और पैसों के लेन-देन के विवाद में हुई थी सिदेशी बघेल की हत्या, ई-साक्ष्य ऐप से डिजिटल साक्ष्य भी किए गए सुरक्षित,,,,
बिलासपुर-कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदूर में हुए हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित बाँस का डंडा और घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े बरामद कर जब्त किए हैं। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से कर डिजिटल साक्ष्य भी सुरक्षित किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 की रात करीब 9:10 बजे ग्राम खुरदूर स्थित विकास किराना स्टोर के सामने दुकान के सामान और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान सिदेशी बघेल (42), पिता कार्तिक राम बघेल, निवासी ग्राम खुरदूर पर बाँस के डंडे से हमला किया गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया, शव पंचनामा तैयार किया गया तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए। जांच के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों संदेहियों को हिरासत में लिया।पूछताछ में निखिल यादव (23) निवासी कलारतराई, बजरंग चौक और अंकुश रजक (22) निवासी ग्राम खुरदूर ने पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी दी। उनके मेमोरेंडम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित बाँस का डंडा तथा घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े बरामद कर जब्त किए गए।
पुलिस ने बताया कि संपूर्ण जब्ती एवं मेमोरेंडम की कार्रवाई ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से रिकॉर्ड कर डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित किए गए। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी गई। चिकित्सीय परीक्षण के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज, उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव तथा आरक्षक संजय श्याम, जलेश्वर साहू, खिलावन नेताम, कौशल बिंझवार और विनोद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने हत्या जैसे गंभीर मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें