""""8 news cg -"""गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने राष्ट्रव्यापी अभियान तेज, 27 जुलाई को देशभर के जिला मुख्यालयों में सौंपे जाएंगे ज्ञापन,,,, 790 जिलों मे होगा अभियान,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
 गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने राष्ट्रव्यापी अभियान तेज, 27 जुलाई को देशभर के जिला मुख्यालयों में सौंपे जाएंगे ज्ञापन,,,,

बिलासपुर प्रेस क्लब में गौ सम्मान आह्वान अभियान की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 15 करोड़ हस्ताक्षर केंद्र सरकार तक पहुंचाने का दावा
बिलासपुर- गौ माता को राष्ट्रमाता, राष्ट्रपूज्य, राष्ट्रआराध्य एवं राष्ट्रधरोहर का सम्मान दिलाने तथा गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान ने राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान को और तेज करने की घोषणा की है। अभियान के अगले चरण के तहत 27 जुलाई 2026 को देशभर के लगभग 790 जिला मुख्यालयों में एक साथ ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
इसी सिलसिले में मंगलवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में गौ सम्मान आह्वान अभियान की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में अभियान के प्रदेश प्रभारी परमपूज्य भारत जी महाराज ने अभियान के उद्देश्य, अब तक की गतिविधियों और आगामी चरणों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अतुल सिंह, विपुल शर्मा एवं धीरज मुदलियार भी मौजूद रहे। उन्होंने अभियान की रूपरेखा और इसमें अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर अपने विचार साझा किए।
भारत जी महाराज ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान की भावना के अनुरूप गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना और गौ संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाना है। इसके साथ ही अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की जा रही है कि देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाए।
उन्होंने बताया कि अभियान के पहले चरण के तहत 27 अप्रैल 2026 को देश की 5,410 तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिसमें अभियान से जुड़े लोगों के अनुसार सवा पांच करोड़ से अधिक हस्ताक्षर एकत्र कर केंद्र सरकार को सौंपे गए। अब अभियान के दूसरे चरण में 27 जुलाई 2026 को देश के लगभग 790 जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपने की तैयारी है। अभियान पदाधिकारियों का दावा है कि इस चरण में 15 करोड़ हस्ताक्षर केंद्र सरकार तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
भारत जी महाराज ने कहा कि यदि निर्धारित मांगों पर सरकार की ओर से अपेक्षित निर्णय नहीं लिया जाता है, तो अभियान के आगामी चरणों को और व्यापक किया जाएगा। इसके तहत करोड़ों लोगों के हस्ताक्षर के माध्यम से जनसमर्थन जुटाने, देशभर में जनजागरण अभियान चलाने, दिल्ली में क्रमबद्ध प्रार्थना-पत्र अभियान आयोजित करने और संत समाज के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन किए जाने की बात कही गई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान किसी एक व्यक्ति या संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे जन-जन का अभियान बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य लोकतांत्रिक और संवैधानिक माध्यमों से गौ संरक्षण को देश की प्राथमिकताओं में प्रमुख स्थान दिलाना है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने पत्रकारों के विभिन्न सवालों के जवाब भी दिए और अभियान के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। �⁠27 जुलाई को जिला मुख्यालयों में होने वाले ज्ञापन कार्यक्रम को अभियान के दूसरे चरण की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,