""8 news cg-""भरोसे मे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे अरपा नदी में गिरी;चार युवक गंभीर घायल,,,, इलाज जाँच जारी,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
गूगल मैप के भरोसे मे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे अरपा नदी में गिरी; चार युवक गंभीर घायल
बिलासपुर-बिलासपुर-उरगा मार्ग पर सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तोरवा थाना क्षेत्र के दरीघाट-ढेका कर्रा के पास भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन पुल पर गूगल मैप के भरोसे चल रही एक कार अधूरे हिस्से पर चढ़ गई और करीब 30 फीट नीचे अरपा नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,,,,,
जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के रहने वाले संजय पटेल, चंद्रभान पटेल, सत्यनारायण पटेल और अनिल पटेल टाटा नेक्सन कार से कोरबा होते हुए रायपुर जा रहे थे। रास्ते में चालक गूगल मैप के निर्देशों का पालन करते हुए बिलासपुर-उरगा मार्ग पर निर्माणाधीन पुल तक पहुंच गया। पुल का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है और आगे सड़क भी नहीं जुड़ी है। ऐसे में कार सीधे अधूरे हिस्से से करीब 30 फीट नीचे अरपा नदी में जा गिरी।
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। तोरवा पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा। सभी घायलों का इलाज जारी है।
तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर भारतमाला परियोजना के तहत पुल का निर्माण कार्य अभी अधूरा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक गूगल मैप के निर्देशों के आधार पर वाहन चला रहा था। साथ ही तेज रफ्तार भी हादसे का एक प्रमुख कारण मानी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इस हादसे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि केवल गूगल मैप के भरोसे अनजान रास्तों पर वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है। विशेष रूप से रात के समय निर्माणाधीन सड़कों और पुलों पर वाहन चालकों को सतर्कता बरतने और मार्ग संकेतकों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें