""8 news cg -""" न्यायधानी बिलासपुर में सेंट्रल जेल के बाद एक बार फिर बाल संप्रेषण गृह में हत्या से दहल उठा,, सहायक जेल प्रहरी की हाथ पैर बांधकर निर्मम हत्या,,, बाल संप्रेषण गृह में दिल दहला देने वाली वारदात कर 4 अपचारी बालक फरार,,,पुलिस जूटी जांच में,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बाल संप्रेषण गृह में रात्रि ड्यूटी पर तैनात प्रहरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चार बाल अपचारी फरार; हत्या के एंगल से भी जांच
बिलासपुर -शहर के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेषण गृह में सोमवार तड़के रात्रि ड्यूटी पर तैनात सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे (42 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद बाल संप्रेषण गृह में निरुद्ध चार बाल अपचारी परिसर से फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया है।घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, पुलिस, सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य व स्टाफ मौके पर उपस्थित वही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र कुमार खाण्डे के हाथ-पैर बांधे गए थे, उनके साथ मारपीट की गई, मुंह में कपड़ा ठूंसा गया और गला दबाकर उनकी हत्या की गई।
परिजनों ने विभागीय अधिकारियों पर भी गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मृतक लंबे समय से तबादले की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के बाद बाल संप्रेषण गृह में निरुद्ध चार बाल अपचारी फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें तीन रायगढ़ जिले तथा एक कोरबा जिले का निवासी है और सभी गंभीर अपराधों के मामलों में बाल संप्रेषण गृह में निरुद्ध थे।
पुलिस उनकी तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है।आधिकारिक स्थिति पुलिस ने फिलहाल यह पुष्टि की है कि:रात्रि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की मौत हुई है।घटना के बाद चार बाल अपचारी बाल संप्रेषण गृह से फरार हुए हैं।मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।मौत के कारण का अंतिम खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर होगा।
महत्वपूर्ण: परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या, हाथ-पैर बांधने और विभागीय लापरवाही के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, चारों फरार बाल अपचारियों द्वारा ही हत्या किए जाने की बात भी इस समय जांच का विषय है।
पुलिस ने अभी तक इस संबंध में अंतिम निष्कर्ष जारी नहीं किया है।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें