""""8 news cg -""""साथी आरक्षक का मोबाइल चुराकर खाते से उड़ाए ₹4.87 लाख""""साइबर थाना जांजगीर ने "आरोपी"पुलिसकर्मी को किया"""गिरफ्तार,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
साथी आरक्षक का मोबाइल चुराकर खाते से उड़ाए ₹4.87 लाख, साइबर थाना जांजगीर ने आरोपी पुलिसकर्मी को किया गिरफ्तार,,,,,

बिलासपुर /जांजगीर-चांपा -""साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 11वीं बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने ही साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चोरी कर उसमें मौजूद जानकारी का दुरुपयोग करते हुए यूपीआई आईडी बनाई और उसके बैंक खाते से ₹4,87,911 की ऑनलाइन निकासी कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था और चोरी की अधिकांश रकम गेमिंग में खर्च कर दी।
पुलिस के अनुसार, सुधीर कुमार सिंह (41 वर्ष), निवासी ग्राम चांदो, थाना चांदो, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज, वर्तमान में 11वीं बटालियन जांजगीर में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 23 अप्रैल 2026 की रात लगभग 10 बजे उन्होंने अपना वीवो Y-21 मोबाइल, जिसमें जिओ के दो सिम लगे थे, बैरक में चार्जिंग पर लगाया था। रात करीब 11 बजे ड्यूटी पर जाने से पहले जब मोबाइल लेने पहुंचे तो वह गायब मिला।
कुछ दिनों बाद जब उन्हें पैसों की आवश्यकता पड़ी और वे बैंक पहुंचे, तब पता चला कि उनके खाते से बड़ी राशि निकाली जा चुकी है। बैंक स्टेटमेंट की जांच में 24 अप्रैल से 3 मई 2026 के बीच विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से कुल ₹4,87,911 की अनाधिकृत निकासी का खुलासा हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई।
विवेचना के दौरान पुलिस का संदेह 11वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक सुनील कुमार यादव पर गया, जो घटना के बाद से बटालियन परिसर में भी मौजूद नहीं था। पुलिस ने उसे तलब कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी ने चोरी किए गए मोबाइल में मौजूद आधार नंबर और अन्य जानकारी का उपयोग कर यूपीआई आईडी बनाई तथा पीड़ित के बैंक खाते से कई किश्तों में रकम निकाल ली।
आरोपी के मेमोरेंडम कथन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66-सी और 66-डी के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह तथा आरक्षक पदमराज सिंह, प्रतीक सिंह और विशाल कौशिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,