"""8 news cg -"""जुए के 5 फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, 33 जुआरी गिरफ्तार; 7 कारें और लाखों की संपत्ति जब्त,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
ऑपरेशन अंकुश: रायगढ़-कोरबा बॉर्डर पर जुए के 5 फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, 33 जुआरी गिरफ्तार; 7 कारें और लाखों की संपत्ति जब्त
बिलासपुर /रायगढ़- रायगढ़ पुलिस के 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत छाल थाना पुलिस ने रायगढ़-कोरबा सीमा से लगे ग्राम धसकामुड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के पांच फड़ों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस ने मौके से 33 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 90 लाख रुपये मूल्य की सात चारपहिया गाड़ियां, 57,140 रुपये नकद और पांच गैस लाइट जब्त की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि धसकामुड़ा मेला स्थल के बाहर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर कार्रवाई की।दबिश के दौरान पुलिस ने जुए के पांच अलग-अलग फड़ों से 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि सभी आरोपी घरघोड़ा, तमनार, डभरा और जैजैपुर क्षेत्र के निवासी हैं, जो धसकामुड़ा बस्ती के बाहरी हिस्से में एकत्र होकर जुआ खेल रहे थे।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक इनोवा, दो बोलेरो, दो अर्टिगा, एक किआ और एक ऑल्टो कार सहित कुल सात चारपहिया वाहन जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 57,140 रुपये नकद और पांच गैस लाइट भी बरामद की गईं।
छाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत पांच अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान और छाल थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें