""""8 news cg -"""आवारा कुत्तों के झुंड का मासूम पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान 5 वर्षीय बच्चे की मौत,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
आवारा कुत्तों के झुंड का मासूम पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान 5 वर्षीय बच्चे की मौत,,,
बिलासपुर /कोरबा-जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दादरखुर्द में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां आवारा कुत्तों के झुंड ने 5 वर्षीय मासूम बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन तत्काल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम हरकत में आई। डॉग स्क्वॉड और डॉग कैचर वाहन की मदद से इलाके में आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो।
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ था,,,,, 
लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण एक मासूम की जान चली गई। नागरिकों ने नगर निगम से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,