"""8 news cg -"""रेलवे सुरक्षा होगी हाईटेक: बिलासपुर रेंज में CCTV-FRS नेटवर्क, नशा तस्करों पर संयुक्त कार्रवाई के निर्देश,,,IG""रामगोपाल गर्ग ने रेलवे सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में कई अहम निर्णय लिए,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
रेलवे सुरक्षा होगी हाईटेक: बिलासपुर रेंज में CCTV-FRS नेटवर्क, नशा तस्करों पर संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

Gpm/मुंगेली /रायगढ़ /कोरबा /सक्ति /जांजगीर -चाँपा /बिलासपुर-रेलवे स्टेशनों और रेल मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग ने रेलवे सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में कई अहम निर्णय लिए। बैठक में रेलवे सुरक्षा बल (RPF), शासकीय रेल पुलिस (GRP) तथा बिलासपुर रेंज के रेलवे लाइन से जुड़े जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को रेलवे परिसर में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
28 जुलाई 2026 को आयोजित इस संयुक्त समीक्षा बैठक में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं सक्ती जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में रेलवे सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की गई और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।
एक माह में तैयार होगा अपराधियों का डिजिटल डेटाबेस
आईजी श्री गर्ग ने रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे और फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) लगाने की दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए। सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को एक माह के भीतर आदतन अपराधियों, नशा तस्करों तथा लापता बच्चों का डेटाबेस तैयार कर RPF को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि रेलवे परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान तत्काल की जा सके।
नशा तस्करों और कबाड़ माफिया पर संयुक्त अभियान
बैठक में ट्रेनों के जरिए होने वाली गांजा, हेरोइन, सिंथेटिक ड्रग्स तथा अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए RPF, GRP और जिला पुलिस की संयुक्त सरप्राइज चेकिंग टीम गठित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही रेलवे की संपत्ति चोरी कर अवैध कबाड़ कारोबार करने वाले गिरोहों के खिलाफ RPUP एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
रात्रि गश्त होगी सख्त, ट्रेनों की 100 प्रतिशत जांच
आईजी ने रेलवे स्टेशन परिसरों में रात के समय असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पेंड्रा रोड जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए रात्रि में ठहरने वाली ट्रेनों की 100 प्रतिशत चेकिंग, स्टेशन परिसर में खड़े लावारिस वाहनों की जांच तथा नियमित रात्रि गश्त सुनिश्चित करने को कहा गया,,,,,
'रेल मदद' ऐप की सराहना
महिलाओं से छेड़छाड़, चोरी, मानव तस्करी और अन्य अपराधों की त्वरित सूचना एवं कार्रवाई के लिए रेलवे द्वारा संचालित 'रेल मदद' ऐप और RPF के सूचना नेटवर्क की बैठक में सराहना की गई। अधिकारियों को इसका अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
यातायात और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी फोकस
बैठक में सक्ती के जेठा रेलवे अंडरब्रिज की तकनीकी खामियों की जांच के लिए संयुक्त सर्वे टीम गठित करने का निर्णय लिया गया। वहीं पेंड्रा, खरसिया और सक्ती में रेलवे फाटकों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम के स्थायी समाधान के लिए फ्लाईओवर निर्माण प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। बाराद्वार के संडे मार्केट के दौरान रेलवे फाटक पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए गए।
रेलवे वाई-फाई के दुरुपयोग पर साइबर निगरानी
रेलवे वाई-फाई का दुरुपयोग कर भड़काऊ या आपराधिक गतिविधियां संचालित करने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष साइबर मॉक ड्रिल आयोजित करने तथा साइबर मॉनिटरिंग को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक के समापन पर आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रेलवे सुरक्षा से जुड़े सभी निर्णयों का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे परिसर में आधुनिक तकनीक, संयुक्त अभियान, सघन निगरानी और विभागीय समन्वय के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,