""""8 news cg -"""बिलासपुर GRP और RPF ने अंतर्राज्यीय ट्रेन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, बिहार के 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर GRP ने अंतर्राज्यीय ट्रेन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, बिहार के 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार,,,,


👉यात्री के बैग से ₹2.74 लाख के सोने के जेवरात चोरी का मामला, गिरोह का मास्टरमाइंड फरार,,,,,


बिलासपुर- ट्रेनों में यात्रियों के सामान और कीमती वस्तुओं पर हाथ साफ करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का बिलासपुर जीआरपी और आरपीएफ ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार के मुंगेर जिले के छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड रंजीत मंडल फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे रायगढ़ निवासी यज्ञनारायण सोनी के बैग से आरोपियों ने करीब ₹2.74 लाख कीमत के सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे। घटना की शिकायत मिलने के बाद जीआरपी /आरपीएफ बिलासपुर ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी।
जांच और चेकिंग के दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन के हावड़ा छोर की ओर संदिग्ध अवस्था में भागने का प्रयास कर रहे आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर ट्रेनों में भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के सामान की चोरी करना और चोरी किए गए जेवरात को बेचकर प्राप्त रकम को आपस में बांटने की बात स्वीकार की।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की संपत्ति से बची ₹28,500 नकद राशि तथा करीब ₹13,500 कीमत की सोने की अंगूठी, कुल ₹42,000 की संपत्ति बरामद की है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के जेवरात की बिक्री से जुड़े लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
जीआरपी ने सभी छह आरोपियों को 28 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 अगस्त 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, गिरोह के फरार मुख्य आरोपी रंजीत मंडल की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
जीआरपी/आरपीएफ की इस कार्रवाई से ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी करने वाले संगठित गिरोह के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि फरार मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और चोरी के माल के संबंध में और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,