8 news cg -""" बिलासपुर व आसपास जिले की खबरें,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,

 बिलासपुर व आसपास जिले की खबरें,,,,,,

कटघोरा ज्वेलर्स लूट: 2 लुटेरों की तस्वीरें जारी, सुराग देने वाले को ₹10 हजार का इनाम

कोरबा -कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी मुख्य मार्ग स्थित राज ज्वेलर्स में कट्टे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों की तलाश तेज हो गई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपी कैद हुए हैं,जिनमें से दो के चेहरे स्पष्ट दिखाई देने पर पुलिस ने उनकी तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं।पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों के संबंध में पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹10,000 का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बदमाश जिस ज्वेलरी को लूटकर ले गए, वह आर्टिफिशियल (नकली) ज्वेलरी बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।




9 महीने बाद सकुशल मिली नाबालिग, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़-अभियान संवेदना" के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने करीब 9 माह से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोप में 30 वर्षीय आरोपी राजेश कुमार बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2025 में बालिका को अपने साथ सारंगढ़ ले गया था। पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर कार्रवाई की गई। "अभियान संवेदना" के तहत लगातार की गई पतासाजी के बाद पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।


 बिलासपुर,,,,,

बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा वार, सट्टा किंग किशन बजाज समेत 4 गिरफ्तार

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सट्टा किंग किशन चंद बजाज सहित चार आरोपियों को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान ₹50,690 नकद, 11 मोबाइल फोन, प्रिंटर, एक स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगठित अपराध संबंधी धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।


 बिलासपुर,,,,,

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन, छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को अपूरणीय क्षति- उप मुख्यमंत्री अरुण  साव 
                            विनम्र श्रद्धांजलि
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की विश्वविख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई के निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना छत्तीसगढ़ और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्भुत पंडवानी प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को विश्व मंच तक पहुंचाया और उनकी बुलंद आवाज व तंबूरे की तान करोड़ों दिलों में हमेशा गूंजती रहेगी। उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।


 बिलासपुर,,,,,


 कांग्रेसी नेता श्याम कश्यप पर मॉर्निंग वॉक के दौरान सुबह तड़के जान लेवा हमला , अज्ञात नकाबपोशों ने दिया वारदात को अंजाम,,
 बिलासपुर- जिले के तारबहार थाना क्षेत्र में आने वाले रेलवे हॉस्पिटल के पास कांग्रेसी नेता और ठेकेदारी का काम करने वाले श्याम कश्यप के साथ मारपीट की गंभीर वारदात सामने आई है इसमें जानकारी मिल रही है कि श्याम कश्यप रोज की तरह मॉर्निंग वॉक करनेनिकले उसी दौरान रेलवे हॉस्पिटल के पास जाते हैं  सुबह करीब 6 से 7  बजे के बीच कुछ नकाबपोश रेलवे हॉस्पिटल के पास पहुंचते हैं और श्याम कश्यप के साथ अश्लील गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है, इसके बाद बताया जा रहा है कि श्याम कश्यप के साथ जमकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया, गया जिससे उनके सर में काफी गंभीर चोट आई है, जानकारी मिली घटना के बाद श्याम कश्यप को तत्काल रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था वहां से जिला अस्पताल रिफत किया गया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते ही उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। बहरहाल पूरे मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है, आपको बता दे कि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर श्याम कश्यप के साथ मारपीट को क्यों अंजाम दिया गया है क्या यह जो पूरा मामला है पुरानी रंजिश का है जिसकी जांच जारी है।


बिलासपुर 

दो समाज हुऐ आमने सामने,,,,


बिलासपुर में गर्माया धर्मांतरण का मामला, दोनों समाज हुए आमने सामने,,,, घंटे मचा थाने के बाहर बवाल 

बिलासपुर में एक बार फिर धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। शहर के आईएमए भवन में आयोजित एक प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठनों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू संगठनों का कहना है कि प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।वहीं, ईसाई समाज ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि उनके द्वारा केवल नियमित प्रार्थना सभा आयोजित की जाती है और किसी भी प्रकार का धर्मांतरण नहीं कराया जाता है।


 रायगढ़,,,,

चरित्र शंका में हैवान बना पति: पत्नी को बुलेट से कई बार कुचलकर मारने की कोशिश, गिरफ्तार
रायगढ़-जूटमिल थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश की। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी को पहले बुलेट मोटरसाइकिल से टक्कर मारी और फिर कई बार उसके ऊपर बाइक चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।पीड़िता की शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पति अमित साहू (36) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और जानलेवा हमलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


 कोरबा,,,,,

तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराकर पलटी, 12 से अधिक मजदूर घायल, 3 की हालत गंभीर
कोरबा- जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र के बनखेता गांव के पास सुबह मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे के समय वाहन में 12 से अधिक मजदूर सवार थे,
 जो दरगा गांव से गोढ़ी स्थित कार्बन फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे।दुर्घटना में उर्मिला कंवर, अंजली कंवर और सरिता मांझी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि अन्य मजदूरों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद कुछ मजदूर वाहन के नीचे दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


 रायगढ़,,,,,


तमनार में उठाईगिरी गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तीन वारदातों में उड़ाए थे ₹2.44 लाख
रायगढ़-तमनार पुलिस ने बैंक और सार्वजनिक स्थानों पर उठाईगिरी की लगातार वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट (41) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथी धर्मेन्द्र नट उर्फ धर्मेन्द्र मीणा के साथ मिलकर तीन अलग-अलग घटनाओं में कुल 2 लाख 44 हजार रुपये की चोरी की थी। धर्मेन्द्र नट को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी हरि उर्फ विशाल नट को जिला जेल बैकुंठपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार पहली घटना 9 अप्रैल 2026 को हुई थी, जब अपेक्स बैंक तमनार से 20 हजार रुपये निकालने के बाद होटल में नाश्ता कर रहे व्यक्ति के बाइक हैंडल में टंगे बैग से नकदी, पासबुक और एटीएम कार्ड पार कर दिए गए। दूसरी वारदात 14 मई को हुई, जब बैंक से 24 हजार रुपये निकालकर यात्री प्रतीक्षालय में बैठे वृद्ध का बैग चोरी कर लिया गया। तीसरी और सबसे बड़ी घटना 8 जून को हुई, जब बैंक से निकाले गए 2 लाख रुपये मोटरसाइकिल की डिक्की से निकाल लिए गए।लगातार हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अपेक्स बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण तथा तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पहले गिरफ्तार किए गए धर्मेन्द्र नट की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल और डिक्की तोड़ने में इस्तेमाल किए गए लोहे के औजार बरामद किए गए।पूछताछ में हरि उर्फ विशाल नट ने तीनों वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की रकम का अधिकांश हिस्सा साथी के साथ बांटकर जुआ खेलने और खाने-पीने में खर्च कर दिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुनः न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, हेम प्रकाश सोन तथा आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार की टीम ने इस पूरे मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


 जांजगीर-चांपा,,,,

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.55 लाख रुपये का 21.1 किलो गांजा जब्त,,,,
जांजगीर-चांपा -जिले की चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21.1 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।मुखबिर की सूचना पर हनुमान चौक, देवांगन पारा में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वीरेन्द्र देवांगन (28) को पहले गांजा बेचते हुए पकड़ा। इसके बाद घर की तलाशी में चार पैकेट और दो बोरियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी अशोक वैष्णव के नेतृत्व में चांपा पुलिस टीम ने की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,