""""8 news cg -"""खेत में रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो महिलाओं की मौत; छह घायल,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बड़ी खबर बिलासपुर,,,,
खेत में रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो महिलाओं की मौत; छह घायल
मेडपार बाजार से सकर्रा जा रही थीं 19 महिलाएं, बगदेवा मंदिर के पास हुआ हादसा; घायलों को सिम्स बिलासपुर भेजा गया
बिलासपुर-जिले के हिर्री थाना अंतर्गत के मेडपार बाजार क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बगदेवा मंदिर के पास खेत में धान का रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर चालक की कथित लापरवाही के चलते अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे के समय ट्रैक्टर में मेडपार बाजार से सकर्रा की ओर रोपा लगाने के लिए करीब 19 महिलाएं सवार थीं।
हादसे में दो महिलाओं की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि करीब छह महिलाएं घायल हुई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मौके पर हिर्री थाना प्रभारी व स्टाफ सहित स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक द्वारा वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाए जाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में घायल लोगों में मथुरा निषाद, आरती निषाद, दिलीप निषाद, मिलौती निषाद, चमारू ऐवत, संगीता प्रजापति सहित अन्य के नाम सामने आए हैं। हालांकि, घायलों और मृतकों की अंतिम संख्या तथा पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस और अस्पताल स्तर से की जानी बाकी है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घायलों को गंभीर स्थिति में सिम्स लाया गया, घटना की जानकारी जैसे ही सिम्स डीन रमणेश मूर्ति को लगी,,, फ़ौरन घायलों हाल-चाल लिया और उचित चिकित्सा के निर्देश दिए,,,जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें