""8 news cg -""बिग ब्रेकिंग""बड़ा हादसा""बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी "बड़ा रेल हादसा टला; तकनीकी जांच शुरू,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
ब्रेकिंग: बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी, बड़ा रेल हादसा टला; तकनीकी जांच शुरू,,,,,

बिलासपुर-शनिवार देर शाम को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के समीप शंकर नगर आरओबी के नीचे डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी का वैगन अचानक पटरी से उतर गया। घटना के समय मालगाड़ी की गति कम होने के कारण बड़ा रेल हादसा टल गया। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर अधिकारियों की टीम तत्काल पहुंच गई।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार मालगाड़ी बिलासपुर स्टेशन की ओर बढ़ रही थी, तभी शंकर नगर आरओबी के नीचे उसका एक वैगन बेपटरी हो गया। वैगन के पटरी से उतरते ही रेल संचालन विभाग, इंजीनियरिंग शाखा और सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
रेलवे ने तत्काल राहत एवं बहाली कार्य शुरू करते हुए बेपटरी हुए वैगन को विशेष उपकरणों की मदद से दोबारा ट्रैक पर चढ़ाने का अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित लाइन पर कुछ समय के लिए परिचालन नियंत्रित किया गया, ताकि बहाली कार्य सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके।रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटना का असर रेल यातायात पर मामूली रहा और अन्य ट्रेनों का संचालन आवश्यक सावधानियों के साथ जारी रखा गया। किसी यात्री के हताहत होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
रेलवे अधिकारियों ने पुष्टि की है कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती स्तर पर ट्रैक, वैगन के पहियों, एक्सल और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बेपटरी होने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल रेलवे प्रशासन का पूरा ध्यान ट्रैक को पूरी तरह सुरक्षित बनाकर सामान्य परिचालन बहाल करने पर है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,