""8 news cg -"""न्यायधानी बिलासपुर के व्यापार विहार में भीषण आग,,,, मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियां"समय रहते पाया गया काबू; बड़ा हादसा टला,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर के व्यापार विहार में भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू; बड़ा हादसा टला


डॉ. शिव दुलारे मिश्रा परिसर स्थित कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, धनी लोगों की मदद व दमकल और पुलिस की तत्परता से आग फैलने से रोकी गई
बिलासपुर-शहर के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र व्यापार विहार में सोमवार को उस समय लगभग 10 से 10:30 बजे के बीचअफरा-तफरी मच गई, जब मुख्य मार्ग स्थित डॉ. शिव दुलारे मिश्रा परिसर के प्रथम तल पर संचालित LIC कार्यालय से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यापारियों और लोगों ने तत्काल फायर सेफ्टी सिलेंडरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम व 2 दमकल मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आग आसपास की अन्य दुकानों और कार्यालयों तक नहीं फैल सकी। यदि आग फैल जाती तो व्यापार विहार जैसे घनी आबादी वाले व्यावसायिक परिसर में बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था घेरा  कर लोगों की आवाजाही रोक दी और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण कार्यालय में कंप्यूटर के पास लगे विद्युत बोर्ड में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है।
आग की चपेट में आने से कार्यालय के भीतर रखा फर्नीचर, टेबल, कंप्यूटर सहित कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई, जिससे व्यापारियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,