"""8 news cg -"""भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नई जिम्मेदारी:सिकंदर खान बने""मुँगेली जिला प्रभारी, समर्थकों में खुशी की लहर,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नई जिम्मेदारी:सिकंदर खान बने""मुँगेली जिला प्रभारी, समर्थकों में खुशी की लहर,,,,
बिलासपुर/रायपुर-भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती को लेकर विभिन्न जिलों के प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में श्री सिकंदर खान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, मुँगेली जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री सिकंदर खान को यह दायित्व मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मुँगेली जिले में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से जारी इस नियुक्ति आदेश को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठन को उम्मीद है कि श्री सिकंदर खान अपने अनुभव, सक्रियता और समर्पण के बल पर अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी के जनसंपर्क को और मजबूत करेंगे तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में योगदान देंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें