"8 news cg -""बड़ा हादसा :तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला; वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बड़ा हादसा :तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला; वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त,,,,
बिलासपुर- शहर के नेहरू नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसा रात करीब 11 बजे पौष्टिकम के सामने हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पेड़ से टकराने के बाद कार घूमकर सड़क के बीचों-बीच आ गई। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा सड़क हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में चालक अकेला सवार था। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसके कारण वह कार पर नियंत्रण खो बैठा। हालांकि, पुलिस की ओर से चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक की स्थिति की जानकारी ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक राजेंद्र नगर स्थित बाजपेई चैंबर के पीछे रहने वाला पाण्डेय उपनाम का निवासी बताया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में नशे की हालत में वाहन चलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही से होने वाले संभावित हादसों को रोका जा सके।
फिलहाल घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। मामले की जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों और चालक की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें