"""8 news cg -"""छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा का जन्मदिन पूरे प्रदेश में उत्साह से मनाया गया,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा का जन्मदिन पूरे प्रदेश में उत्साह से मनाया गया


रायपुर/बिलासपुर-छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा का जन्मदिवस पूरे प्रदेश में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर रायपुर से लेकर बिलासपुर सहित विभिन्न जिलों में महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की।
न्यायधानी बिलासपुर में बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और श्री सलूजा को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। इस दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, किशोर सिंह जी,, हरिकिशन गंगवानी जी कैलाश यादव जी वीरेंद्र गहवई जी दिलीप अग्रवाल जी, जफर भाई,, शादाब भाई शेख असलम प्रियंका सिंह   सहित प्रेस क्लब के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं मस्तूरी इकाई के सभी पदाधिकारी भी बिलासपुर प्रेस क्लब पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इसी क्रम में रायपुर में प्रदेश प्रभारी प्रेम पाठक के मार्गदर्शन में महासंघ की जिला इकाई द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर केक काटा, मिठाइयां बांटी और हर्षोल्लास के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम में रायपुर जिला अध्यक्ष दानसिंह देवांगन, उपाध्यक्ष संतोष साहू, अनुज कुमार नारद, दिनेश सिन्हा, शुभम राव चव्हाण, महासचिव आचार्य पवन राम, कोषाध्यक्ष श्रवण यदु, संगठन सचिव उर्वी मेश्राम एवं महक नानवानी, संयुक्त सचिव आशीष उके, हिमांशु पटेल, सत्यम गौतम, अच्युत तिवारी तथा कार्यकारिणी सदस्य रोहित बागड़े, अभय भिवगड़े और कल्याणी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।सभी पदाधिकारियों ने तिलक राज सलूजा के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में महासंघ लगातार मजबूत हो रहा है और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए महासंघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।प्रदेशभर में आयोजित इन कार्यक्रमों ने महासंघ की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और प्रदेश अध्यक्ष के प्रति सदस्यों के सम्मान एवं विश्वास को भी प्रदर्शित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,