""""8 news cg -"""पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल; आरोपी अभय""" गिरफ्तार,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल; आरोपी अभय निषाद गिरफ्तार
बिलासपुर/राजनांदगांव/डोंगरगढ़- डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कश्मीरी पारा में पुरानी रंजिश के चलते हुए खूनी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभय निषाद (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है,,,,
पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की रात करीब 9 बजे शाहरुख खान अपने साथियों धनु यादव उर्फ धनेश, फारुख खान और सुमित विश्वकर्मा के साथ कश्मीरी पारा स्थित धनु यादव के घर जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपी अभय निषाद लकड़ी का डंडा लेकर पहुंचा और गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया,,,,,
हमले के दौरान शाहरुख खान के गिरने पर आरोपी ने उसके सिर पर डंडे से वार किया। इसके बाद उसने धारदार चाकू से धनु यादव उर्फ धनेश के पेट पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल धनु यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
इस मामले में थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 419/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 एवं 103(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें