"8 news cg -""मंदिर चौक पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, ठेले से जा भिड़ी एक कार,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,,,
मंदिर चौक पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, ठेले से जा भिड़ी एक कार,,,,
बिलासपुर- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंदिर चौक में सोमवार सुबह तड़के 6:30 से 7:00 बजे के आसपास दो कारों के बीच हुई,,,, टक्कर के बाद एक कार सड़क किनारे खड़े ठेले से जा भिड़ी। हादसे में ठेला संचालक को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर चौक पर वासु अग्रवाल और विष्णु भट्टाचार्य की कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर का असर इतना तेज था कि एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ठेले से जा टकराई। ठेले के पास मौजूद संचालक को हल्की चोट आई, जबकि दोनों वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग और सिविल लाईन पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। इसके बाद तीनों पक्ष सिविल लाइन थाना पहुंचे, जहां मामले को लेकर चर्चा हुई।
सूत्रों के मुताबिक, सभी पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद का समाधान कर लिया है और किसी भी पक्ष ने कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की। थाना स्तर पर भी आपसी रजामंदी की जानकारी सामने आई है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आता है, तो उसके अनुसार आगे की जानकारी अपडेट की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,