""""8 news cg -""""रास्ता रोककर खड़ी पिकअप हटाने को लेकर विवाद"""जैक रॉड और हॉकी स्टिक से हमला"""चार आरोपी गिरफ्तार,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
रास्ता रोककर खड़ी पिकअप हटाने को लेकर विवाद, जैक रॉड और हॉकी स्टिक से हमला; चार आरोपी गिरफ्तार,,,,,
सड़क पर वाहन हटाने की बात पर बढ़ा विवाद, दो लोगों को गंभीर चोट, महिला से भी मारपीट; हथियार बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा गया,,,,
बिलासपुर /दुर्ग -जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी पिकअप हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। चार आरोपियों ने मिलकर जैक रॉड और हॉकी स्टिक से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक 29 जुलाई 2026 को पूजा साहू अपने परिवार के साथ हाउसिंग बोर्ड 32 एकड़ से घर लौट रही थीं। डबरापारा पुल के नीचे सड़क किनारे एक पिकअप वाहन खड़ा होने से उनकी कार आगे नहीं बढ़ सकी। वाहन हटाने के लिए चालक को बुलाया गया, जिस पर पिकअप चालक सोहन वर्मा मौके पर पहुंचा और विवाद शुरू हो गया।
इसी दौरान पूजा साहू के पति निलेश साहू भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में सोहन वर्मा अपने साथ मोहन वर्मा, रामगोपाल वर्मा और राजा राजपूत को लेकर वहां आ गया। चारों ने एक राय होकर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और पिकअप में रखे लोहे के जैक रॉड तथा हॉकी स्टिक से निलेश साहू और तेजराम साहू पर हमला कर दिया। हमले में दोनों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची सैलजा साहू के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।
घटना की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 399/2026 दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। विवेचना के दौरान चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का जैक रॉड और हॉकी स्टिक भी बरामद कर जब्त कर ली गई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में हिंसा का रास्ता न अपनाएं और तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें