""""8 news cg -"""बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदने से उम्रकैद के कैदी की मौत,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदने से उम्रकैद के कैदी की मौत,,,,
डबल मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था कैदी, घटना के बाद जेल में मचा हड़कंप; कलेक्टर-एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, जांच शुरू,,,,
बिलासपुर-बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब डबल मर्डर मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिकेश उर्फ राहुल (46 वर्ष), निवासी चांपा-बम्हनीडी के रूप में बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, कैदी राहुल जेल परिसर में स्थित गैसीफायर प्लांट के पास पहुंचा और अचानक जलती हुई भट्ठी में कूद गया। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जेल परिसर में सायरन बजाया गया और तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं, एफएसएल और पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कैदी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। घटना के पीछे की वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस और जेल प्रशासन की जांच जारी है। जांच के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, घटना के समय कैदी की गतिविधियों और अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन द्वारा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें