"""8 news cg -"""संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से देहदान का अनुकरणीय उदाहरण,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से देहदान का अनुकरणीय उदाहरण,,,,,


बिलासपुर /कोरबा -(छत्तीसगढ़)। ग्राम कुसमुंडा, वैशाली नगर, जिला कोरबा निवासी दुखनी बाई साहू (64 वर्ष), पत्नी दादू राम साहू का दिनांक 16/7/2026 को निधन हो गया। वे संत रामपाल जी महाराज की शिष्या थीं। उनके जीवनकाल में उन्होंने संत रामपाल जी महाराज के समाज सुधार की भावना से प्रेरित होकर अपने मरणोपरांत शरीर को चिकित्सा अनुसंधान एवं मेडिकल शिक्षा के लिए दान करने का संकल्प लिया था और इसके लिए विधिवत देहदान संकल्प पत्र भी भर रखा था।उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए निधन के उपरांत उनके पार्थिव शरीर को सभी आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद बिसाहू दास महंत मेडिकल कॉलेज, कोरबा को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए सौंप दिया गया। इस अवसर पर मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट के बैनर तले संत रामपाल जी महाराज के अनेक अनुयायी तथा दिवंगत के परिजन उपस्थित रहे।
मेडिकल कॉलेज में देहदान से चिकित्सा विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना (एनाटॉमी) का अध्ययन करने में सहायता मिलेगी, जिससे भविष्य में बेहतर चिकित्सक तैयार करने में योगदान मिलेगा। यह समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण कार्य माना जाता है।संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी देशभर में देहदान, रक्तदान, दहेज मुक्त विवाह, नशामुक्ति तथा अन्नपूर्णा मुहीम जैसे अन्य समाज सुधार अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उनके अनुयायी मृत्यु के बाद होने वाले अनावश्यक खर्च, मृत्यु भोज तथा अन्य परंपरागत कर्मकांडों से परहेज करते हुए सादगीपूर्ण अंतिम संस्कार और मानव कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।
संत रामपाल जी महाराज अपने अनुयायियों को शास्त्रसम्मत आध्यात्मिक ज्ञान अपनाने, वेदों एवं श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार जीवन जीने तथा सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की प्रेरणा देते हैं। उनके अनुयायियों का मानना है कि मानव जीवन का वास्तविक कल्याण सही आध्यात्मिक ज्ञान, नैतिक आचरण और समाजहित के कार्यों से होता है। देहदान जैसी पहल न केवल चिकित्सा शिक्षा को सहयोग देती है, बल्कि समाज में सेवा, जागरूकता और मानवता का संदेश भी प्रसारित करती है। इस मौके पर संभाग सेवादार जगत दास महंत जिला सेवादार धर्मदास महंत ,अजय कुमार कुर्रे, सुमरन सिंह कंवर,गोपाल केवट ,हरवंश गबेल ,अंकित श्रीवास ,विकास महंत, गोरेसिंग कवर ,रमाशंकर पटेल,रामनिवास करमारे,पंचराम पाटिल,दिलीप बरेठ, सूरजपत दुबे,अगरदास महंत,ओमप्रकाश बंजारे एवं समस्त अनुयाई व परिवार जन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,