""8 news cg""-कलाई की नस काटी?नगर निगम के सब इंजीनियर ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
कलाई की नस काटी?नगर निगम के सब इंजीनियर ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
बिलासपुर-शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान का शव उनके घर में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फांसी लगाने से पहले अमर सिंह चौहान ने अपनी कलाई भी काटी थी। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुसाइड नोट में उन्होंने मानसिक तनाव और कुछ व्यक्तिगत परेशानियों का उल्लेख किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि नोट की सत्यता और उसमें लिखी बातों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने से पहले आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।जानकारी के मुताबिक, अमर सिंह चौहान का हाल ही में जगदलपुर स्थानांतरण हुआ था। बताया जा रहा है कि स्थानांतरण के बाद से वे मानसिक तनाव में थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का वास्तविक कारण विस्तृत जांच, परिजनों के बयान, सुसाइड नोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केवट ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सुसाइड नोट की जांच के साथ सभी पहलुओं पर पुलिस गंभीरता से पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें