"""8 news cg -""मूसलाधार बारिश का भारी कहर बिलासपुर न्यायाधनी मे "कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्दे सभी बैठक रद्द बिलासपुर में स्कूलों की छुट्टी घोषित,बारिश से आपात हालात; प्रशासन और राहत टीमें अलर्ट मोड में,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
मूसलाधार बारिश का भारी कहर बिलासपुर न्यायाधनी मे "कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्दे सभी बैठक रद्द बिलासपुर में स्कूलों की छुट्टी घोषित,बारिश से आपात हालात; प्रशासन और राहत टीमें अलर्ट मोड में,,,
बिलासपुर- जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश और कई क्षेत्रों में 3 से 4 फीट तक जलभराव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बड़ा फैसला लेते हुए आज जिले की सभी बैठकें निरस्त कर दी हैं। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर के निर्देश पर 17 जुलाई को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
लगातार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। साइंस कॉलेज रोड, जोरापारा, सरकंडा, तारबाहर, मंगला, तोरवा, राजकिशोर नगर, चांटीडीह, विनोबा नगर और यदुनंदन नगर सहित कई क्षेत्रों में सड़कों और घरों में पानी घुस गया है। कई जगहों पर 3 से 4 फीट तक पानी भरने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को फील्ड में रहकर लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम, जनपद पंचायत, राजस्व, पुलिस, आपदा प्रबंधन तथा अन्य विभागों की टीमें अलर्ट मोड पर हैं,,,,
जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने संबंधित विभागों को नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले मार्गों का लगातार निरीक्षण करने, आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने तथा राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। जनप्रतिनिधियों से भी समन्वय बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा गया है।
उधर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार भीषण वर्षा और खराब मौसम को देखते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शुक्रवार, 17 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले मार्गों से बचें, पानी से लबालब रपटों और पुलों को पार करने का प्रयास न करें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें