"8news cg -""GPM डायल -112 ने सर्पदंश की शिकार महिला की जान बचाने में निभाई ""महत्वपूर्ण भूमिका,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
डॉयल-112 की त्वरित सहायता से सर्पदंश पीड़िता महिला की बचाई जान
रात्रि 00:59बजे सूचना मिलते ही डॉयल-112 टीम ने दिखाई तत्परता, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
बिलासपुर/गौरेला, जिला जीपीएम-जिला पुलिस गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की डॉयल-112 टीम ने एक बार फिर अपनी त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से सर्पदंश की शिकार महिला की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आज रात्रि लगभग 00:59 बजे डॉयल-112 गरेला फालकन-1 को ग्राम जमुनिया टोला धनौली से सर्पदंश की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डॉयल-112 टीम में तैनात आरक्षक क्रमांक 143 रामदयाल आयाम एवं चालक गोपाल पुरी तत्काल मौके के लिए रवाना हुए।
टीम ग्राम धनौली जमुनिया टोला पहुंची, जहां पता चला कि सोनकुंवर पनिका (55 वर्ष),पति स्व बैशाखु पनिका नारायण सिंह, निवासी जमुनिया टोला धनौली थाना गौरेला रात्रि में जमीन पर सोने के दौरान उन्हें जहरीले सर्प ने काट लिया था।
डॉयल-112 टीम ने बिना समय गंवाए पीड़िता को उसके परिजनों के साथ ईआरवी वाहन में बैठाकर तत्काल जिला अस्पताल गौरेला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा तुरंत उपचार प्रारंभ किया गया। समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से पीड़िता की स्थिति अब सामान्य एवं खतरे से बाहर है ईलाज जारी हैं |
गौरतलब हैं की पूर्व मे ग्राम धनौली मे ही जमीन मे सो रही युवती को सर्प काटने पर डॉयल 112 टीम द्वारा समय पर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने पर युवती का जान बचाया गया था पुनः जिला जीपीएम पुलिस आमजन से अपील करती है कि वर्षा ऋतु में सर्पदंश की घटनाओं से बचाव के लिए सावधानी बरतें। यथासंभव जमीन पर सोने से बचें, चारपाई या बेड पर सोएं तथा मच्छरदानी का उपयोग करें। यदि किसी व्यक्ति को सर्पदंश हो जाए तो झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय न गंवाकर तत्काल डॉयल-112 अथवा निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें, ताकि समय पर उपचार मिल सके और अनमोल जीवन की रक्षा की जा सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें