"""8news cg -"""कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, शराब पीकर घर आने का विरोध पड़ा भारी,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, शराब पीकर घर आने का विरोध पड़ा भारी

बिलासपुर/रतनपुर- रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने शराब पीकर घर आने का विरोध करने पर अपने लकवाग्रस्त वृद्ध पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रिखी राम सूर्यवंशी (65 वर्ष), पिता गंगा राम सूर्यवंशी, निवासी ग्राम नवागांव (गिरजाबंद), थाना रतनपुर के रूप में हुई है। वहीं आरोपी शिवचरण सूर्यवंशी (38 वर्ष), पिता रिखी राम सूर्यवंशी, निवासी ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना  देर रात करीब 11:00 बजे से 12:00 बजे के बीच की है। आरोपी शिवचरण शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान लकवाग्रस्त पिता रिखी राम ने उसके शराब पीकर आने का विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने घर में रखी लाठी से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना और कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,