Bilaspur news-"लूतरा शरीफ में माहाना उर्स संपन्न,,,हज से लौटे हाजियों का हुआ""भव्य इस्तकबाल,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
लूतरा शरीफ में माहाना उर्स संपन्न,,,हज से लौटे हाजियों का हुआ""भव्य इस्तकबाल,,,,,

बिलासपुर- बिलासपुर जिले के पवित्र दरगाह लूथरा शरीफ में शुक्रवार को नवगठित इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष जनाब हाजी इकबाल हक़ की अध्यक्षता में बाबा साहब के माहाना उर्स का प्रथम भव्य आयोजन श्रद्धा एवं अकीदत के साथ संपन्न हुआ। नवगठित इंतजामिया कमेटी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात आयोजित इस पहले धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जायरीन एवं अकीदतमंदों ने शिरकत कर दरबार में हाज़िरी दी और बाबा साहब की बारगाह में दुआएँ मांगी,,,,
इस अवसर पर वर्ष 2026 में पवित्र हज यात्रा से लौटे प्रदेश के सभी हाजियों का शाल एवं पुष्पमालाओं से सम्मानपूर्वक इस्तकबाल किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जायरीन एवं श्रद्धालुओं के लिए इंतजामिया कमेटी की ओर से शाही लंगर का विशेष प्रबंध किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने शामिल होकर तबर्रुक प्राप्त किया।
कार्यक्रम के उपरांत अध्यक्ष जनाब हाजी इकबाल हक़ की अध्यक्षता में नवगठित इंतजामिया कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सितंबर माह में आयोजित होने वाले सालाना उर्स को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही देश-विदेश से आने वाले जायरीन एवं श्रद्धालुओं के लिए आवास, पेयजल, लंगर, यातायात, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में दरगाह लूथरा शरीफ इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष जनाब हाजी इकबाल हक़, खजांची फैजान खान (शिबू), नायब खजांची जावेद रब्बानी, सदस्य हाजी अब्दुल करीम बेग, अब्दुल गफ्फार खान, हाजी मुहम्मद नजीर, मौलाना अनवारूल हक़, मौलाना अब्दुल वहाब, सैय्यद इंसान अली, मुशर्रफ खान, अब्दुल मेमन, एजाज़ खान, सज्जाद सिद्दीकी, शेख सिकंदर, अब्दुल कुद्दूस सहित दरगाह के खुद्दाम हजरात एवं दरबारी शाही लंगर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन मुल्क में अमन, भाईचारे, खुशहाली एवं तरक्की की सामूहिक दुआ के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,