Bilaspur news-"तोरवा में सनसनी: पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या""दो मासूम बच्चे घर में मिले सुरक्षित,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,,
तोरवा में सनसनी: पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो मासूम बच्चे घर में मिले सुरक्षित

बिलासपुर- जिले के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित हेमूनगर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक किराए के मकान में पति-पत्नी मृत अवस्था में मिले। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अशोक देवांगन के रूप में हुई है, जो सब्जी बेचने का कार्य करता था, 
जबकि उसकी पत्नी धनेश्वरी देवांगन का शव कमरे में खून से लथपथ मिला।
 महिला के गले पर धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से वार के निशान पाए गए हैं। वहीं पति का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।घटना की जानकारी सुबह उस समय मिली जब आसपास के लोगों को घर से कोई हलचल नहीं होने पर अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मौजूदगी में मकान का दरवाजा तोड़ा गया, जहां अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए।
घटना के समय दंपति के दो मासूम बच्चे घर के दूसरे कमरे में सुरक्षित मिले। पुलिस ने दोनों बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया है। मामले की जांच के दौरान बच्चों के बयान भी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक अशोक देवांगन पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। ऐसे में पुलिस आर्थिक स्थिति, पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।इस हृदयविदारक घटना से हेमूनगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,