संदेश

Bilaspur news- भीड़भाल वाले इलाके में खंबा लगाकर छोड़ दिया, हो सकती है बड़ी दुर्घटना यातायात को देना होगा ध्यान,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,  बिलासपुर- शहर के नेहरू नगर स्मार्ट सिटी रोड पर जब से बाईपास बना है, तब से ट्रैफिक का दबाव कुछ ज्यादा ही रहता है, लेकिन रात में  यहां पर जो स्मार्ट सिटी के तहत ट्रैफिक लाइट लगाई गई है, वह बंद है, जिसे आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बने रहती है, वही इस रोड पर कुछ दूर पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए खंबा लगाकर छोड़ दिया गया है, इस पर ट्रैफिक पुलिस को सब ज्ञान लेकर यह ट्रैफिक सिग्नल चालू करना चाहिए, ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होने की वजह से यहां पर यातायात विभाग को ट्रैफिक पुलिस के जवान को तैनात भी किया जाना चाहिए, क्योंकि आपको बता दें कि इस रूट से कटघोरा तखतपुर की बसें चलती है, आपको बता दे कि यह बहुत भीड़ भाड़ वाला इलाका है और आने वाले समय पर कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है, इसलिए यातायात प्रशासन को इस और विचार करने की आज जल्द से जल्द इस सिग्नल को चालू करने के लिए पहल करना चाहिए!

Bilaspur news-डॉ. उज्वला कराड़े ने AAP से दिया इस्तीफा, बिलासपुर की राजनीति में हलचल,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट, डॉ. उज्वला कराड़े ने AAP से दिया इस्तीफा, बिलासपुर की राजनीति में हलचल बिलासपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रमुख नेत्री डॉ. उज्वला कराड़े ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, जिसकी पुष्टि उन्होंने स्वयं की है। 2020 से AAP में सक्रिय रही डॉ. कराड़े ने बिलासपुर की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने समय-समय पर शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रदर्शन किए, नागरिकों को जागरूक किया और शहर की समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक आम जनता की आवाज उठाई। डॉ. उज्वला कराड़े ने AAP में अपने सफर की शुरुआत बिलासपुर शहर अध्यक्ष के पद से की थी। उनके नेतृत्व में, पार्टी ने शहर के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर सक्रियता दिखाई। उनके काम की सराहना करते हुए, पार्टी ने उन्हें *प्रदेश संयुक्त सचिव* के पद पर पदोन्नत किया।  2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में, पार्टी ने डॉ. कराड़े को बिलासपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने इस चुनाव को पूरी मजबूती से लड़ा, नई जनता ने आप पर भरोसा नहीं किया परिणामस्वरूप उन्हें तीसरा स्थान प्राप्त...

Bilaspur news-पीएम जनमन योजना के तहत करका में आयोजित शिविर में शामिल हुए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट, *पीएम जनमन योजना के तहत करका में आयोजित शिविर में शामिल हुए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा* *विभिन्न योजना के तहत हितग्राहियों को किया लाभान्वित, बांटे सामग्री* *बैगा बिरहोर आदिवासियों से सुनी विकास की कहानी* *बालक आश्रम का किया निरीक्षण* बिलासपुर,-27 अगस्त 2024/आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव, सोनमणि बोरा ने आज पीएम जनमन योजना के तहत आज करका में आयोजित शिविर में शामिल हुए। शिविर में बैगा बिरहोर आदिवासियों के विकास की कहानी सुनी। उन्हांेने कुरदर में बालक आश्रम का भी निरीक्षण किया। बच्चों से चर्चा कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में पीएम जनमन योजना के तहत बैगा एवं बिरहोर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित कर प्रामण पत्र एवं अन्य सामग्री भी वितरित किया। इस अवसर पर कलेक्टर  अवनीश शरण, सीईओ जिला पंचायत, आरपी चौहान भी मौजूद थे। शिविर में बड़ी संख्या में बैगा एवं बिरहोर जनजाति के हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।     शिविर में मांदर की थाप पर बैगा ए...

Bilaspur news-भारतीय संस्कृति मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विशिष्ट स्थान : कौशिक

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट, भारतीय संस्कृति मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विशिष्ट स्थान : कौशिक* *श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक* बिलासपुर -पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव समाज द्वारा आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रसाद वितरण कर सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।  इ स अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विशिष्ट स्थान है, इसमें नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति समझने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजन ना केवल हमारी युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस तरह का आयोजन समाज में एकता, प्रेम और सांस्कृतिक भावना को बढ़ाने का काम करता है। उन्होंने कहा श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक ऐसा पर्व है जो भक्ति, आनंद और जीवन के मूल्यों को दर्शाता है। इस पर्व पर दिया जाने वाला भाषण न क...