Bilaspur news- भीड़भाल वाले इलाके में खंबा लगाकर छोड़ दिया, हो सकती है बड़ी दुर्घटना यातायात को देना होगा ध्यान,
शेख असलम की रिपोर्ट,
बिलासपुर- शहर के नेहरू नगर स्मार्ट सिटी रोड पर जब से बाईपास बना है, तब से ट्रैफिक का दबाव कुछ ज्यादा ही रहता है, लेकिन रात में यहां पर जो स्मार्ट सिटी के तहत ट्रैफिक लाइट लगाई गई है, वह बंद है, जिसे आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बने रहती है, वही इस रोड पर कुछ दूर पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए खंबा लगाकर छोड़ दिया गया है,
इस पर ट्रैफिक पुलिस को सब ज्ञान लेकर यह ट्रैफिक सिग्नल चालू करना चाहिए, ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होने की वजह से यहां पर यातायात विभाग को ट्रैफिक पुलिस के जवान को तैनात भी किया जाना चाहिए, क्योंकि आपको बता दें कि इस रूट से कटघोरा तखतपुर की बसें चलती है, आपको बता दे कि यह बहुत भीड़ भाड़ वाला इलाका है और आने वाले समय पर कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है, इसलिए यातायात प्रशासन को इस और विचार करने की आज जल्द से जल्द इस सिग्नल को चालू करने के लिए पहल करना चाहिए!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें