Bilaspur news-भारतीय संस्कृति मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विशिष्ट स्थान : कौशिक

शेख असलम की रिपोर्ट,
भारतीय संस्कृति मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विशिष्ट स्थान : कौशिक*

*श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक*

बिलासपुर -पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव समाज द्वारा आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रसाद वितरण कर सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विशिष्ट स्थान है, इसमें नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति समझने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजन ना केवल हमारी युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस तरह का आयोजन समाज में एकता, प्रेम और सांस्कृतिक भावना को बढ़ाने का काम करता है। उन्होंने कहा श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक ऐसा पर्व है जो भक्ति, आनंद और जीवन के मूल्यों को दर्शाता है। इस पर्व पर दिया जाने वाला भाषण न केवल श्रोताओं को प्रेरित करता है बल्कि उन्हें भगवान कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं से भी जोड़ता है। इस अवसर पर श्री घासी यादव जी,  खोरबहरा यादव जी,  रितेश यादव जी, पार्षद  मनीष यादव जी, श्री इंद्रजीत यादव जी,  राजीव यादव जी,  लखन यादव जी,  अभिषेक यादव जी,  अजय यादव जी,  सोनू यादव जी,  राजेश यादव जी,  नीतीश यादव जी,  परदेशी यादव जी,  बीरू यादव जी,  ओमकार यादव जी,  मुकेश यादव जी,  शेष नारायण यादव जी,  मनोज पाण्डेय जी,  रघु वैष्णव जी, विधायक प्रतिनिधि एवं समाज के प्रमुख जन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,