संदेश

Bilaspur news-भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया.आतंकवाद का पुतला दहन"

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया.आतंकवाद का पुतला दहन" बिलासपुर- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा आतंकवाद एवं पाकिस्तान के विरुद्ध पुतला दहन का कार्यक्रम इंदु चौक बिलासपुर में किया गया इस प्रोग्राम में  जिला अध्यक्ष ने कहा …….. “पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद भारत की शांति और प्रगति को बाधित करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन हमारी एकता और दृढ़ संकल्प उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का यह पुतला दहन कार्यक्रम आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है। मैं केंद्र सरकार के सख्त कदमों का समर्थन करता हूँ और सभी देशवासियों से अपील करता हूँ कि वे राष्ट्रहित में एकजुट रहें।” इस पुतला दहन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सैयद मकबूल अली, प्रभारी युसूफ रजा बरकती जी, महामंत्री नवीन मसीह जी, डिंपल सिंह जी, हाजी ज़ुबैर जी , प्रदेश कार्य समिति सदस्य सिकंदर खान जी ,हफीज खान जी, शानूल ख़ान जी,मनोज कश्यप जी, परवेज ख़ान जी , वसी ख़ान जी , राजकुमार छतरी जी , राज...

Bilaspur raipur news-एम्स रायपुर में पहली सफल किडनी पेयर (स्वैप) ट्रांसप्लांट (KPD)

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट, एम्स रायपुर में पहली सफल किडनी पेयर (स्वैप) ट्रांसप्लांट (KPD) बिलासपुर /रायपुर- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, नई एम्स संस्थाओं में पहली बार और छत्तीसगढ़ के किसी भी सरकारी संस्थान में पहली बार सफलतापूर्वक स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Paired Donation - KPD) किया है। यह उपलब्धि अंतिम चरण के गुर्दा रोग (ESRD) से जूझ रहे रोगियों के लिए अभिनव समाधान प्रदान करने की संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। स्वैप ट्रांसप्लांट में, वह रोगी जिसे जीवित किडनी दाता तो उपलब्ध होता है लेकिन ब्लड ग्रुप या HLA एंटीबॉडी असंगतता के कारण प्रत्यारोपण संभव नहीं होता, वह दूसरी असंगत जोड़ी के साथ अंगों का आदान-प्रदान कर ट्रांसप्लांट करा सकता है। इस प्रक्रिया में दोनों असंगत जोड़े सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट प्राप्त कर पाते हैं। इस प्रक्रिया के तहत बिलासपुर के दो ESRD रोगी (उम्र 39 और 41 वर्ष) जिनका तीन वर्षों से डायलिसिस...

Bilaspur news-राज्यपाल से मिले सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के अध्यक्ष सुभाष परतें , समाज के संवैधानिक मांगों पर रखी"अपनी बात"

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट, राज्यपाल से मिले सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के अध्यक्ष सुभाष परतें , समाज के संवैधानिक मांगों पर रखी" अपनी बात" बिलासपुर- सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के अध्यक्ष सुभाष परतें ने  राजभवन रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात  राज्यपाल से समाज के 23 सूत्रीय संवैधानिक मांगों को लेकर  राज्यपाल को अवगत कराया, साथ ये विगत कई सालों से  हमारी मांगे जो जस तस  पड़ी है  पर सकारात्मक कदम उठाने की जरूरत पर बल दिये,महामहिम जी समाज की बातों स्थिति जरूरत को सुना और भरोसा दिलाया कि आदिवासी समाज की चिंता की जाएगी उनकी जरूरतों को समझ कर आदिवासी हित में काम किया जाएगा, , सौहाद्र पूर्ण इस चर्चा में राज्यपाल समाज का भला करने हर संभव प्रयास करने की बात कही, आदिवासी समाज के अध्यक्ष सुभाष परतें ने भी राज्यपाल से हुई चर्चा को समाज के लिए सकारात्मक बताया राज्यपाल जी संवैधानिक रूप से पांचवी अनुसूची क्षेत्र के प्रमुख संरक्षक होते हैं और उनके पास असीमित आदिवासी क्षेत्र के लिए संवैधानिक अधिकार प्राप्त है जिनका उपयोग कर आदिवासियों के जीवन शैल...

Bilaspur news-चेतना" अभियान के तहत पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में ‘“आओ संवारे कल अपना'” समर कैंप का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर,रजनेश सिंह द्वारा किया गया"

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट, चेतना" अभियान के तहत  पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में ‘“आओ संवारे कल अपना'” समर कैंप का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर,रजनेश सिंह द्वारा किया गया" *➡️बच्चों को मोबाइल एवं अन्य नशे से दूर रख का खेलों के माध्यम से उनके बेहतर भविष्य की ओर एक सार्थक कदम* *➡️25 अप्रेल से 1 जून तक लगातार एक माह तक चलेगा यह प्रशिक्षण* *➡️इसमें सभी उम्र के बच्चे अपनी रुचि के अनुसार सुबह शाम विभिन्न खेलों का प्राप्त कर सकते है निशुल्क प्रशिक्षण* *➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रजनेश सिंह (IPS)  ने बच्चों के साथ हैण्डबॉल और वॉलीबॉल खेल कर की समर कैम्प की शुरुआत* बिलासपुर -पुलिस द्वारा 'चेतना - अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर' अभियान के अंतर्गत 'आओ संवारे कल अपना' नामक समर कैंप का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रजनेश सिंह (IPS) के नेतृत्व में पुलिस लाइन, बिलासपुर में किया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों में खेल, कला और अनुशासित जीवनशैली से जोड़ना है ताकि वे मोबाइल, नशे और अन्य बुरी आदतों से दूर रहकर मानसिक व शार...

Bilaspur news-बिलासपुर के रासेयो चित्रकारों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन गाथा को किया गया"चित्रित,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट, बिलासपुर के रासेयो चित्रकारों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन गाथा को किया गया"चित्रित,                 बिलासपुर -संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में दिनांक 18- 19- 20 अप्रैल 2025 को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रि शताब्दी जयंती के अवसर पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुढेश्वर मंदिर बूढ़ा तालाब रायपुर में किया गया । इस कार्यशाला में चित्रनिर्माण सामग्री कैनवास , कलर , ब्रश तथा पेलट, दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर , संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार SCZCC के सौजन्य से प्राप्त हुई । भारतीय इतिहास की कुशल शासिका पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के समाज सेवी कार्यो को उद्धृत करने हेतु एवं उनके विशाल व्यक्तित्व से प्रदेश एवं देश के समस्त नागरिकों को प्रेरणा प्राप्त हो इस उद्देश्य से चित्रमाला का निर्माण किया गया ।             इसकी पूर्व तैयारी के रूप में बिलासपुर के वरिष्ठ चित्रकार, दिलीप पात्रिकर एवं संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के प्रांतीय महामंत्री, हेमन्त माहु...

Bilaspur news-सहकारी बैंक द्वारा कलेक्टर" अवनीश शरण को दी गई"बिदाई,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट, सहकारी बैंक द्वारा कलेक्टर को दी गई"बिदाई, बिलासपुर- जिला सहकारी बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में आज कलेक्टर एवं बैंक के प्राधिकृत अधिकारी, अवनीश शरण को भावभीनी बिदाई दी गई। बिदाई समारोह में बैंक के सीईओ श्री सुनील सोढ़ी द्वारा कलेक्टर के कार्यकाल में बैंक में हुई प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया गया साथ ही शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शरण ने बैंक के उज्वल भविष्य की कामना कर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी, आशीष दुबे के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कर्मचारी संघ के द्वारा भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर, उप पंजीयक श्रीमती मंजू पांडेय, अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक, शशांक शेखर दुबे, नोडल अधिकारी, आशीष दुबे, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, भागवत यादव, प्रकाश शर्मा, शरद शर्मा, राजकिशोरी इक्का, अश्वनी पांडेय, देवेंद्र शुक्ला, किशोर चंद्राकर, अभिषेक शर्मा अनुभा मसीह, नेहा निकम, राजेश पाठक, सुशील चन्द्राकर एवं बैंक के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilaspur news-सेन समाज को मदद हेतु सदैव तत्पर - अमर अग्रवाल ,सेन समाज प्रदेश में मजबूत, कोई नहीं नकार सकता- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,सेन जयंती पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के नेतृत्व में सर्वसेन समाज का विशाल शोभायात्रा एवं सम्मेलन संपन्न

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट, सेन समाज को मदद हेतु सदैव तत्पर - अमर अग्रवाल ,सेन समाज प्रदेश में मजबूत, कोई नहीं नकार सकता- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,सेन जयंती पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के नेतृत्व में सर्वसेन समाज का विशाल शोभायात्रा एवं सम्मेलन संपन्न,  बिलासपुर -छत्तीसगढ़ प्रांत सर्वसेन समाज के तत्वाधान में संभागीय श्रीवास समाज के नेतृत्व में संत शिरोमणि श्री श्री 1008  श्री सेन जी महाराज की 725वीं जयंती के अवसर पर बिलासपुर संभागीय मुख्यालय में संभाग स्तरीय विशाल शोभायात्रा एवं सामाजिक सम्मेलन का आयोजन प्रांत अध्यक्ष सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ श्री त्रिलोक चंद श्रीवास के नेतृत्व में किया गया, दोपहर 12:00 गवर्नमेंट स्कूल मैदान से सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष, त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास के नेतृत्व में  विशाल शोभायात्रा निकiलi गया, जिसमें सेन महाराज की झांकी, डीजे, धुमाल, कर्मi, पंथी सहित अनेक नर्तक दल  ताशा बाजा सहित हजारों सेन बंधु एवं भगनी उपस्थित थे,  शोभायात्रा का गवर्नमेंट स्कूल मैदान से लेकर मंगला चौक के श्...