Bilaspur news-चेतना" अभियान के तहत पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में ‘“आओ संवारे कल अपना'” समर कैंप का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर,रजनेश सिंह द्वारा किया गया"

शेख असलम की रिपोर्ट,
चेतना" अभियान के तहत  पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में ‘“आओ संवारे कल अपना'” समर कैंप का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर,रजनेश सिंह द्वारा किया गया"

*➡️बच्चों को मोबाइल एवं अन्य नशे से दूर रख का खेलों के माध्यम से उनके बेहतर भविष्य की ओर एक सार्थक कदम*

*➡️25 अप्रेल से 1 जून तक लगातार एक माह तक चलेगा यह प्रशिक्षण*

*➡️इसमें सभी उम्र के बच्चे अपनी रुचि के अनुसार सुबह शाम विभिन्न खेलों का प्राप्त कर सकते है निशुल्क प्रशिक्षण*

*➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रजनेश सिंह (IPS)  ने बच्चों के साथ हैण्डबॉल और वॉलीबॉल खेल कर की समर कैम्प की शुरुआत*
बिलासपुर -पुलिस द्वारा 'चेतना - अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर' अभियान के अंतर्गत 'आओ संवारे कल अपना' नामक समर कैंप का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रजनेश सिंह (IPS) के नेतृत्व में पुलिस लाइन, बिलासपुर में किया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों में खेल, कला और अनुशासित जीवनशैली से जोड़ना है ताकि वे मोबाइल, नशे और अन्य बुरी आदतों से दूर रहकर मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त बन सकें।
इस समर कैंप में बच्चे पूर्णतः निशुल्क अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।

विभिन्न खेल प्रशिक्षकों द्वारा लगातार एक माह तक यह शिविर चलाया जाएगा  जिसमे  तायक्वांडो/सेल्फ डिफेंस:  राजकुमार शर्मा, वॉलीबॉल:  राजेंद्र चंद्रा, हैंडबॉल:  यशस्वी शर्मा, बैडमिंटन:  कमल एवं श्रीमती लक्ष्मी पांडेय, फुटबॉल व रनिंग: किशन सिंह, योगा: श्रीमती लिली सिंह ठाकुर, जुम्बा: श्रीमती शिवानी सिंह, पेंटिंग एवं क्राफ्ट आर्ट: श्रीमती सूची प्रधान, पीटी व अन्य खेल: श्री श्रीनिवासन नायर, तुलाराम सोनी, ऋषभ हड़लेस्कर प्रशिक्षक रहेंगे 
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब ऑफ क्वींस की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा जायसवाल एवं उनकी टीम द्वारा बच्चों के लिए वाटर कूलर व फिल्टर लगाए गए, जिनका उद्घाटन एसएसपी, रजनेश सिंह द्वारा किया गया। गर्मी में बच्चों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना इस प्रयास का उद्देश्य है।

कार्यक्रम में विश्वास सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने नशा मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन कर समाज को जागरूक किया।
खिलाड़ियों का सम्मान:

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय खेलों में भाग ले चुके खिलाड़ियों और कैंप में भाग ले रहे होनहार बच्चों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी तथा अनेक प्रतिभाशाली बच्चे शामिल थे।
कार्यक्रम के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रजनेश सिंह (IPS)  ने बच्चों के साथ हैण्डबॉल और वॉलीबॉल खेल कर की समर कैम्प की शुरुआत तदुपरांत एएसपी (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया । 
कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के सभी चेतना मित्र समाजसेवियों की उपस्थिति सराहनीय रही । 
कार्यक्रम में एएसपी (शहर)  राजेंद्र जायसवाल, डीएसपी लाइन: श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा, एसडीओपी बिल्हा: श्रीमती अनीता मिंज, सीएसपी सिविल लाइन: निमितेश सिंह, सीएसपी सरकंडा: श्री सिद्धार्थ बघेल, डीएसपी:  रोशन आहूजा, रक्षित निरीक्षक:  भूपेंद्र गुप्ता, टीआई सरकंडा: नीलेश पांडेय, टीआई तारबाहर: कृष्णचंद सिदार एवं अन्य पुलिस अधिकारी व लगभग 250 बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे । 
इस पहल की सभी अभिभावकों, नागरिकों और बच्चों द्वारा सराहना की गई और कार्यक्रम को बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम बताया गया।

प्रशिक्षण हेतु समय:
सुबह: 6:00 बजे से 8:00 बजे तक
शाम: 5:00 बजे से 7:00 बजे तक
स्थान: पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर


पंजीकरण हेतु संपर्क करें:
श्री तुलाराम सोनी: 8349389111
श्री ऋषभ हड़लेस्कर: 7777887155

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,

""""8 NEWS CG -""""पुराने विवाद को लेकर परिवार पर हमला, महिला-पुरुष समेत सात लोग घायल; पुलिस ने दर्ज किया अपराध,,,,,

"""8 news cg -"""संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से देहदान का अनुकरणीय उदाहरण,,,,,