"""""8 NEWS CG -""""19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा,,,,, पुलिस के मुताबिक फर्जी तरीके से बनवाए थे भारतीय पासपोर्ट, आधार, पैन और वोटर आईडी समेत कई दस्तावेज; डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू,,,, बिलासपुर- विशेष टास्क फोर्स (STF) बिलासपुर और जिला विशेष शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए सरकंडा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसकी पहचान अतीक हुसैन (42), पिता स्व. मोहम्मद हुसैन, मूल निवासी ग्राम नाईखोने, थाना अरैहजार, जिला नारायणगंज, ढाका, बांग्लादेश के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि अतीक वर्ष 2005 में बांग्लादेश से भारत आया था और पिछले करीब 19 वर्षों से बिलासपुर में रहकर काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार, करीब 20 दिन पहले सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान अतीक से भी पूछताछ की गई थी। इसके बाद उसे रायपुर स्थित होल्डिंग सेंटर भेजे जाने की प्रक्रिया के दौरान वह वहां से भाग गया था। इसके बाद से STF की टीम उसकी लगातार तलाश क...