""""8 NEWS CG-""""100 से अधिक महिलाओं को ब्लैकमेल करने के आरोप में कथित ढोंगी साधु गिरफ्तार, महिलाओं ने की पिटाई,,,,
100 से अधिक महिलाओं को ब्लैकमेल करने के आरोप में कथित ढोंगी साधु गिरफ्तार, महिलाओं ने की पिटाई
बिलासपुर /वृंदावन- उत्तर प्रदेश के वृंदावन में महिलाओं को कथित रूप से जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में एक साधु को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान हिम्मत गिरी के रूप में बताई जा रही है। आरोप है कि वह लंबे समय से विधवा और निसंतान महिलाओं को धार्मिक आस्था एवं अन्य बातों का झांसा देकर अपने संपर्क में लाता था और बाद में आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता था।बताया जा रहा है,,,कि आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आने के बाद वह करीब सात महीने से फरार था। आरोपों के अनुसार, महिलाओं और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने उसे योजनाबद्ध तरीके से वृंदावन बुलाया। इसके बाद एक गेस्ट हाउस में महिलाओं ने आरोपी का सामना किया और उसके साथ मारपीट की।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी साधु को हिरासत में ले लिया। पुलिस शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।आरोप लगाया गया है कि इस पूरे मामले में 100 से अधिक महिलाएं उसके निशाने पर थीं। हालांकि, पीड़ित महिलाओं की वास्तविक संख्या और आरोपों की पूरी पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों, संभावित पीड़ितों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें