"""""8 NEWS CG -""""19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा,,,,,
पुलिस के मुताबिक फर्जी तरीके से बनवाए थे भारतीय पासपोर्ट, आधार, पैन और वोटर आईडी समेत कई दस्तावेज; डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू,,,,

बिलासपुर- विशेष टास्क फोर्स (STF) बिलासपुर और जिला विशेष शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए सरकंडा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसकी पहचान अतीक हुसैन (42), पिता स्व. मोहम्मद हुसैन, मूल निवासी ग्राम नाईखोने, थाना अरैहजार, जिला नारायणगंज, ढाका, बांग्लादेश के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि अतीक वर्ष 2005 में बांग्लादेश से भारत आया था और पिछले करीब 19 वर्षों से बिलासपुर में रहकर काम कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, करीब 20 दिन पहले सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान अतीक से भी पूछताछ की गई थी। इसके बाद उसे रायपुर स्थित होल्डिंग सेंटर भेजे जाने की प्रक्रिया के दौरान वह वहां से भाग गया था। इसके बाद से STF की टीम उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
सूर्या विहार कॉलोनी में सुबह 5 बजे दबिश,,,,
पुलिस के मुताबिक STF के निरीक्षक संजय शिंदे को सूचना मिली थी कि अतीक सरकंडा क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर उसके संभावित ठिकानों की निगरानी और पतासाजी की गई। 24 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5 बजे सूर्या विहार कॉलोनी स्थित किराये के मकान में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार वह इससे पहले सरकंडा के बंगालीपारा गली नंबर-3 में भी रह चुका था।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन और STF की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रशमीत कौर चावला के नेतृत्व में की गई। टीम में निरीक्षक संजय शिंदे के साथ जिला विशेष शाखा के उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, आरक्षक कमल साहू और आरक्षक अभिषेक यादव शामिल रहे।2005 में भारत आने और बिलासपुर में काम करने की जानकारी,,,पुलिस के अनुसार पूछताछ में अतीक ने बताया कि वह वर्ष 2005 में बांग्लादेश से भारत आया था। वर्ष 2005 से 2007 तक तमिलनाडु में रहने के बाद वर्ष 2007 में बिलासपुर आया। पुलिस के मुताबिक बिलासपुर आने के बाद वह NTPC सीपत में BECO LIFTS PRIVATE LIMITED के माध्यम से लिफ्ट मेंटेनेंस का काम करता रहा है।
भारतीय पहचान के कई दस्तावेज मिलने का दावा
पुलिस के अनुसार अतीक जिस किराये के मकान में रह रहा था, वहां जांच के दौरान उसके कब्जे से अथवा उसके द्वारा प्रस्तुत किए गए कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी सामने आई। इनमें भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और कक्षा नौवीं की अंकसूची शामिल हैं।
पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान अतीक ने इन दस्तावेजों को गलत तरीके से बनवाए जाने की बात स्वीकार की है। हालांकि, इन दस्तावेजों की वैधता और उन्हें तैयार कराने की प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
बांग्लादेश डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू
बिलासपुर पुलिस के मुताबिक अतीक हुसैन के खिलाफ उसे बांग्लादेश भेजने यानी डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आगे की कार्रवाई पूरी होने तक उसे रायपुर स्थित होल्डिंग सेंटर भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा भारत में स्थित संबंधित बांग्लादेशी दूतावास/कांसुलर अधिकारियों को भी इसकी सूचना दिए जाने की बात कही गई है।संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी देने टोल-फ्री नंबर जारी
बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की पहचान, निवास, दस्तावेजों या गतिविधियों को लेकर संदेह हो तो इसकी सूचना पुलिस को दी जाए। इसके लिए पुलिस ने टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया है।पुलिस ने कहा है कि अवैध रूप से निवासरत व्यक्तियों और बिना वैध दस्तावेजों के रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में प्राप्त सूचनाओं की जांच की जाएगी। बिलासपुर पुलिस के मुताबिक ऐसे मामलों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,