संदेश

""""8 NEWS CG -""""ITSA अस्पताल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 150 से अधिक लोग हुए शामिल""""ASP""यातायात सीमा अहिरवार ने यातायात नियमों के पालन को बताया सामूहिक जिम्मेदारी,सुरक्षित वाहन चलाने की दी""समझाइश,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,, ITSA अस्पताल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 150 से अधिक लोग हुए शामिल,,,, एसीपी यातायात सीमा अहिरवार ने यातायात नियमों के पालन को बताया सामूहिक जिम्मेदारी, सुरक्षित वाहन चलाने की दी समझाइश,, बिलासपुर /रायपुर - ITSA अस्पताल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 150 से अधिक लोगों को यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) श्रीमती सीमा अहिरवार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए,, कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने और सुरक्षित वाहन चालन की आदत अपनाने की अपी...

""""8 NEWS CG -""""कानून की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी"""बेहतर मार्गदर्शन की सुविधा-अमर अग्रवाल,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, बिलासपुर में ‘लीगल माइंड्स’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ, अमर अग्रवाल ने कहा—कानून की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर मार्गदर्शन की सुविधा बिलासपुर-न्यायिक सेवाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बिलासपुर में एक नए शैक्षणिक संस्थान की शुरुआत हुई है। शहर के राजेंद्र नगर चौक स्थित ‘लीगल माइंड्स कोचिंग’ का शुभारंभ बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल की उपस्थिति में किया गया। संस्थान में सिविल जज, एसडीपीओ सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। शुभारंभ अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने विधि की पढ़ाई और न्यायिक सेवाओं में करियर बनाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के संस्थान विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग प्रदान कर सकते हैं। लीगल माइंड्स कोचिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून की पढ़ाई और न्यायिक सेवा से जुड़ी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष दी...

"""""8 NEWS CG -""""नीरज जायसवाल बोले—रतनपुर की पहचान नफरत से नहीं, आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे से है; धर्म के नाम पर वैमनस्य फैलाने के बजाय शहर की साझी विरासत को समझें,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, रतनपुर की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है बाबूघाट का सार्वजनिक बाड़ा, मुस्लिम परिवार ने गणेशोत्सव और दुर्गा स्थापना के लिए दान में दी जमीन,,,, नीरज जायसवाल बोले—रतनपुर की पहचान नफरत से नहीं, आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे से है; धर्म के नाम पर वैमनस्य फैलाने के बजाय शहर की साझी विरासत को समझें,,,, रतनपुर (बिलासपुर)। छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी रतनपुर सदियों से आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रही है। यहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। मंदिरों की घंटियों और मस्जिदों की अजान के बीच यहां की सामाजिक एकता और भाईचारे की परंपरा शहर की विशिष्ट पहचान है। इसी साझी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण उदाहरण करैहापारा स्थित बाबूघाट चौक का सार्वजनिक बाड़ा है, जहां गणेशोत्सव सहित धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किए जाते हैं। पीसीसी डेलीगेट, पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर एवं नगर पालिका परिषद रतनपुर के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीरज जायसव...

"""" 8 NEWS CG -""""विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था और अधिकारी-कर्मचारियों की अकर्मण्यता ने ली युवा कोटवार की जान: लक्ष्मीनाथ साहू

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था और अधिकारी-कर्मचारियों की अकर्मण्यता ने ली युवा कोटवार की जान: लक्ष्मीनाथ साहू - ​15-17 दिन से टूटे पड़े एलटी लाइन को दुरुस्त करने में जे.ई. ने नहीं ली रूचि, काम के बदले लाइनमैन मांगते हैं रिश्वत  - ​4 दिनों बाद बरामद हुआ मृतक का शव; परिजनों में मातम और ग्रामीणों में भारी आक्रोश - ​कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 7 दिनों में दोषी अधिकारीयों पर कार्यवाही व उचित मुआवजा नहीं मिलने पर तिफरा स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय के घेराव की दी चेतावनी,,,, ​बिलासपुर- बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सेवती में विद्युत विभाग की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार के कारण एक दुखद एवं दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव के 28 वर्षीय युवा कोटवार की विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण करंट कि चपेट में आने से अकाल मृत्यु हो गई। घटना के तीन-चार दिनों बाद तार से चिपका मिला मृतक की लाश, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम और भारी रोष का माहौल है। ​मामले की संवेदनशीलता को रेखांकित करते हुए कांग्रेस नेता लक्ष्मीनाथ ...

""""8 NEWS CG-""""छत्तीसगढ़ी संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और भक्ति के रंग में रंगा सीजी रास गरबा 11 और 12 अक्टूबर को अशोक नगर रोड, बिरकोना मे,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,, """"छत्तीसगढ़ी संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और भक्ति के रंग में रंगा सीजी रास गरबा 11 और 12 अक्टूबर को अशोक नगर रोड, बिरकोना मे,,, सीजी रास गरबा में दिखेगा""छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग झूमेगा न्यायधानी बिलासपुर  पहले दिन अंकिता सोन, दूसरे दिन पूजा गौर के साथ,,,, 11-12 अक्टूबर को अशोक नगर में भव्य आयोजन, 20 हजार की क्षमता वाले परिसर में गरबा; 150 वॉलंटियर्स संभालेंगे सुरक्षा और व्यवस्थाएं,,,,, बिलासपुर-नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही शहर में गरबा की धूम शुरू होने जा रही है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और भक्ति के रंग में रंगा सीजी रास गरबा 11 और 12 अक्टूबर को अशोक नगर रोड, बिरकोना बायपास स्थित राज कंस्ट्रक्शन के सामने आयोजित होगा। लगातार चौथे वर्ष होने जा रहे इस आयोजन को इस बार बड़े स्वरूप में किया जा रहा है। बढ़ती भीड़ और पिछले आयोजनों को मिले उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए करीब चार एकड़ में आयोजन की व्यवस्था की गई है। परिसर में लगभग 20 हजार लोगों की क्षमता है और इसी के अनुरूप पास जारी किए जाएंगे। आयो...

""""8 NEWS CG -"""रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग व लंच बॉक्स किया"वितरित,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए बिलासपुर-रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 140 विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए गए। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल, रोटेरियन पियूष गुप्ता, रोटेरियन रुपिन खंडूजा, रोटेरियन अविनाश अग्रवाल, रोटेरियन अनुमेह श्रीवास्तव एवं रोटेरियन साजिद वनक सहित विद्यालय के शिक्षकगण,VolunTeens टीम एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे,,,, इस अवसर पर रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “सफलता के लिए सुविधाओं से ज्यादा जरूरी है मेहनत, अनुशासन और पढ़ने की इच्छा। आप सभी खूब पढ़ें, अपने सपनों को बड़ा रखें और अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करें। रोटरी हमेशा आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपके साथ खड़ी है।” कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन पियूष गुप्ता ने विद्यालय के प्राचार्य के अनुरोध ...

""""8 NEWS CG -"""“आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला""प्रथम पुरस्कार,,,,कोडविद्या और एसईसीएल के “माई स्कूल माई स्टार्टअप” अभियान के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में हुआ"""आयोजन,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,, “आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला""प्रथम पुरस्कार,,,, कोडविद्या और एसईसीएल के “माई स्कूल माई स्टार्टअप” अभियान के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में हुआ आयोजन,,,, बिलासपुर- कोडविद्या इंडिया प्रा. लि. द्वारा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के सहयोग से बुधवार को वसंत विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में “आइडियाथॉन 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चयनित शीर्ष 10 टीमों ने अपने स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने रोबोट एवं विभिन्न प्रोटोटाइप के माध्यम से वास्तविक जीवन की समस्याओं के व्यावहारिक और नवाचारी समाधान प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बेहतर तालमेल से ऐसे प्रोजेक्ट तैयार किए, जो रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के साथ भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखते हैं। सभी टीमों ने निर्णायकों एवं अतिथियों के समक्ष अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिनका मूल्यांकन आइडिया की मौलिकता, तकनीकी समझ और समाधान ...