""""8 NEWS CG -""""ITSA अस्पताल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 150 से अधिक लोग हुए शामिल""""ASP""यातायात सीमा अहिरवार ने यातायात नियमों के पालन को बताया सामूहिक जिम्मेदारी,सुरक्षित वाहन चलाने की दी""समझाइश,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,

ITSA अस्पताल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 150 से अधिक लोग हुए शामिल,,,,

एसीपी यातायात सीमा अहिरवार ने यातायात नियमों के पालन को बताया सामूहिक जिम्मेदारी, सुरक्षित वाहन चलाने की दी समझाइश,,

बिलासपुर /रायपुर -ITSA अस्पताल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 150 से अधिक लोगों को यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) श्रीमती सीमा अहिरवार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए,,

कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने और सुरक्षित वाहन चालन की आदत अपनाने की अपील की गई।ITSA के निदेशक.सुनील बलानी ने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस जागरूकता कार्यक्रम में सुरक्षित भवः फाउंडेशन के सदस्यों के साथ ITSA अस्पताल के पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों की सहभागिता रही। इसका उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,