""""8 NEWS CG -"""रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग व लंच बॉक्स किया"वितरित,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए

बिलासपुर-रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 140 विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए गए।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल, रोटेरियन पियूष गुप्ता, रोटेरियन रुपिन खंडूजा, रोटेरियन अविनाश अग्रवाल, रोटेरियन अनुमेह श्रीवास्तव एवं रोटेरियन साजिद वनक सहित विद्यालय के शिक्षकगण,VolunTeens टीम एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे,,,,इस अवसर पर रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “सफलता के लिए सुविधाओं से ज्यादा जरूरी है मेहनत, अनुशासन और पढ़ने की इच्छा। आप सभी खूब पढ़ें, अपने सपनों को बड़ा रखें और अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करें। रोटरी हमेशा आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपके साथ खड़ी है।”कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन पियूष गुप्ता ने विद्यालय के प्राचार्य के अनुरोध पर मेधावी छात्रा सौम्या निषाद की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा पैदा करना था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,