सरपंच दंपति का कारनामा युवक से लिए ऑपरेटर नौकरी के नाम पर 1 लाख ₹, पैसा वापस मांगने पर फसाया,महिला के केस मे

जीपीएम से कृष्णा पांडे के साथ शेख असलम की रिपोर्ट,

बिलासपुर /जीपीएम -पूरा मामला मरवाही पंचायत का है मुकेश मानिकपुरी जो कि मरवाही का नवयुवक है , उसको अपने झांसे में लेकर सरपंच श्रीमती प्रियदर्शनी नहरेल एवं पति योगेंद्र सिंह नहरेल उर्फ भोलू के द्वारा पंचायत में ऑपरेटर के पद पर रखे जाने हेतु ऑनलाइन माध्यम से 100000 रुपये लिया गया,और नौकरी नही लगाने के बाद युवक ने पैसा मंगा तब उसे झूठी साजिश के तहत महिला केस में उलझा कर फसा दिया गया,
जिससे युवक की छवि समाज मे इस प्रकार धूमिल की गई, जिससे आज युवक अन्य स्थान में रहकर जीविका उपार्जन कर रहा है।
इतना ही नही मरवाही ग्राम पंचायत में अवैध 16 दुकान का निर्माण कराकर लाखो रुपये में बेचकर दोनो आज मस्त है, जिसमे हाई कोर्ट द्वारा भी तोड़ने का आदेश किया गया है,
 जिसमे प्रशासन 1 साल मौन धारण किये हुए है,जिसमे प्रार्थी द्वारा अब कोर्ट की अवहेलना का प्रकरण दर्ज कराने की तैयारी में है,

15 वे वित्त में लाखों का घोटाला भी जांच सामने में आया इसमे भी प्रसाशन मस्त है।

इतना ही नही शासन प्रशासन का इतना आशिर्वाद है, कि राशन चोरी प्रकरण में दो दो बार जांच हुई दोषी पाया गया लेकिन sdm कार्यालय से कोई कार्यवाही नही हुई ।
हौसले आज भी इनके इतने बुलंद है कि 2 अवैध मकान 1 महीने पहले बनाकर पुनः बेच दिए। और कार्यलयों में गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर अधिकारियों को गुमराह कर रहें है, अधिकारी भी मौन धारण कर बैठे है।,

प्रथियो द्वारा कहा गया,कि न्याय पालिका ने प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश देकर न्याय की सुरुआत  की है, न्यायपालिका के माध्यम से न्याय की लड़ाई लड़ेंगे,और न्याय मांगेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,