Bilaspur jaanjgeer news- ₹1 लाख से भी ज्यादा के गांजे के साथ 2 आरोपी को पुलिस ने नये बस स्टैंड के पास से किया,गिरफ्तार

शेख असलम की रिपोर्ट,

👉*⏺️1,07,566 /रू  का अवैध पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही*

👇👇👇*⏺️आरोपी*👇👇👇

👉*(1) मुन्ना कुमार कहार पिता ध्रुप देव उम्र 26  साल निवासी बिलासपुर थाना भगवानपुर जिला शिवान (बिहार)*

👉*(2) गोविंद यादव पिता स्व हरपाल सिंह यादव उम्र  38 साल निवासी बुझूवा थाना रसूल्लाबाद जिला कानपुर  (ऊ प्र)*

👉*⏺️आरोपियों के कब्जे से बरामद 10.605 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 107566 रूपयें*

👉*⏺️आरोपियों के विरुद्ध 20 बी 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*
बिलासपुर /जांजगीर -⏩ दिनांक 29.04.2024 को जांजगीर पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि 02 व्यक्ति नया बस स्टैंड जांजगीर से अवैध के पास मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री हेतु ग्राहक ढूंढ रहे  है, की सूचना पर *श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में* आरपीएफ  टीम को सुचना देकर संयुक्त टीम के साथ रेड कार्यवाही किये, घटना स्थल नया बस स्टैंड जांजगीर में दो व्यक्ति मिले,जिन्हें पकड़ कर पुछताछ करने पर मुन्ना कुमार कहार निवासी बिहार एवं गोविंद यादव निवासी उत्तर प्रदेश का होना बताये जिनके पास से दो बैग के अंदर 10 किलो 605 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला,जिसको गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुध्द अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.04.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

⏩उपरोक्त कार्यवाही में निरी,प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवं सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृत लहरे प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक वीरेंद्र भैना, आरपीएफ से उप निरीक्षक बसंत कुमार हरवंस, सहायक उप निरीक्षक अमरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक  समलेश सिंह, एस एस यादव का सराहनीय योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-मैं कांग्रेस का राष्ट्रीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष को कार्यवाही का अधिकार नहीं- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,