Bilaspur news-नगर निगम बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न"उप मुख्यमंत्री अरुण साव,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू व विधायकों की मौजूदगी में ली,शपथ

शेख असलम की रिपोर्ट,
नगर निगम बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न"उप मुख्यमंत्री अरुण साव,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू व विधायकों की मौजूदगी में ली,शपथ
बिलासपुर -उप मुख्यमंत्री, अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री, तोखन साहू की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज मुंगेली नाका मैदान में संपन्न हुआ। 
कलेक्टर  अवनीश शरण ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई।
महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में महापौर पद की शपथ ली। इसके बाद पार्षदों को 10 - 10 के समूह में शपथ दिलाई गई। 
शपथ ग्रहण उपरांत महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने उप मुख्यमंत्री, अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री, तोखन साहू, विधायक, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह,, सुशांत शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नगर निगम आयुक्त, अमित कुमार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-"एनएचएम प्रांत अध्यक्ष की गिरफ्तारी से एनएचएम कार्यकर्ताओं का फूटा आक्रोश किया सिविल लाइन थाने का घेराव,

Bilaspur news-मैं कांग्रेस का राष्ट्रीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष को कार्यवाही का अधिकार नहीं- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,

Bilaspur news- सिरगिट्टी क्षेत्र में युवक की हत्या,पानी में डूबी हुई मिली लाश,