Bilaspur news-बिलासपुर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान "300 से अधिक संदिग्धों को किया गया चेक"20 से अधिक गुंडे-बदमाशों की हुई तस्दीक"

शेख असलम की रिपोर्ट,
  👉 "बिलासपुर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान "

👉300 से अधिक संदिग्धों को किया गया चेक"20 से अधिक गुंडे-बदमाशों की हुई तस्दीक"  
  
👉 *बाहरी राज्यों से आए संदिग्ध व्यक्तियों और गुंडे-बदमाशों पर सघन निगरानी*  
  
*शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार जारी रहेगी कार्यवाही*  

 बिलासपुर-शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, आज दिनांक 27.04.2025 को बिलासपुर पुलिस द्वारा एक व्यापक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक, रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  राजेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान तोरवा, तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा एवं सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों में विशेष रूप से गुंडे-बदमाशों तथा बाहरी राज्यों से आए संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। इस कार्रवाई के तहत 300 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को विभिन्न थानों में लाकर उनकी पहचान, निवास स्थान, दस्तावेजों एवं गतिविधियों का विधिवत परीक्षण किया गया। साथ ही इन थाना क्षेत्रों में एक्टिव 20 गुंडे-बदमाशों की भी विधिवत जांच की गई।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि अधिकांश संदेही पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, मिदनापुर जिलों तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बिलासपुर आए हुए हैं। इन व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल ICJS पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। इसके अतिरिक्त, संदेहियों के फिंगरप्रिंट्स भी लेकर डाटाबेस में मिलान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिन व्यक्तियों के पास उचित दस्तावेज नहीं पाए गए या जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं अथवा जिनकी किसी अपराध में संलिप्तता हुई, उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक, रजनेश सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया, कि बिलासपुर पुलिस जन सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है और किसी भी गुंडे-बदमाश या आपराधिक तत्वों को लगातार चेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से लें तथा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखें।

बिलासपुर पुलिस आम जनता से भी अपील करती है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल निकटतम थाना या डायल-112 सेवा के माध्यम से पुलिस को सूचित करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,