Bilaspur news-"छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड परीक्षा फॉर्म 1 सितंबर से 30 तक आमंत्रित"भारतीय नगर नेशनल कॉन्वेंट स्कूल को बनाया गया"समन्वय केंद्र

शेख असलम की रिपोर्ट,,
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड परीक्षा फॉर्म 1 सितंबर से 30 तक"होंगे आमंत्रित"

समन्वय केंद्र बनाया गया भारतीय नगर नेशनल कॉन्वेंट स्कूल को
बिलासपुर -छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए मुख्य परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू की जा रही है, जो 30 सितंबर तक चलेगी। 
इस दौरान मदरसा शिक्षा के अंतर्गत पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित केंद्र पर आवेदन फॉर्म जमा करना होगा।इसके अतिरिक्त, बोर्ड द्वारा द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ अवसर की परीक्षाओं के लिए भी फॉर्म आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया 1 सितंबर से 20 सितंबर तक संचालित होगी। 
          केंद्र अध्यक्ष व प्राचार्य- सैयद अब्दुल कादिर

इन सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए भारतीय नगर स्थित नेशनल कॉन्वेंट स्कूल को समन्वय केंद्र के रूप में चुना गया है। जिले के समस्त मदरसा स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यार्थियों के आवेदन यहीं जमा करें।इस बार भी पिछली बार की तरह भारी संख्या में विद्यार्थियों के फॉर्म जमा होने की उम्मीद की जा रही है। जिन छात्रों को मदरसा बोर्ड के अंतर्गत परीक्षा में शामिल होना है, उन्हें निर्धारित समयावधि में अपना आवेदन जमा करना अनिवार्य होगा।
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड, राज्य के माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध एक मान्यता प्राप्त संस्था है, जो मुख्य परीक्षाओं का आयोजन उसी के अंतर्गत करती है। इच्छुक परीक्षार्थियों से समय पर फॉर्म भरने की अपील की गई है, जिससे वे परीक्षा में बिना किसी बाधा के सम्मिलित हो सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,

""""8 NEWS CG -""""पुराने विवाद को लेकर परिवार पर हमला, महिला-पुरुष समेत सात लोग घायल; पुलिस ने दर्ज किया अपराध,,,,,

"""8 news cg -"""संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से देहदान का अनुकरणीय उदाहरण,,,,,