Bilaspur news -" सरपंच व सचिव की दबंगई पैसे नहीं मिलने पर उजाड़ा आशियाना,,, जान से मारने की धमकी व मारपीट का लगा"गंभीर आरोप,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,
लोखण्डी ग्राम पंचायत में सरपंच-सचिव पर पैसे की मांग, मकान तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप

बिलासपुर/सकरी- ग्राम पंचायत लोखण्डी में सरपंच और सचिव पर पैसे की अवैध मांग, मकान तोड़फोड़ और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। ग्राम की निवासी श्रीमती दशोदा गंधर्व पति सुदेश्वर गंधर्व ने इसकी लिखित शिकायत की है।

शिकायत के अनुसार, श्रीमती गंधर्व पिछले 20 वर्षों से खसरा नंबर 465, प.ह.नं. 54, दीनदयाल आवास के पीछे स्थित वन विभाग की अधिगृहित भूमि पर अपने परिवार सहित निवास कर रही हैं। वह रोज़ मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं।
आवेदिका ने बताया कि ग्राम पंचायत लोखण्डी के सरपंच बलराम और सचिव पिछले कई महीनों से उनसे ₹50,000 की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि “जो छोटा कमरा आपने बनाया है, उसके बदले 50 हजार रुपए देने होंगे, नहीं तो मकान तोड़ दिया जाएगा।”

दशोदा गंधर्व ने सरपंच और सचिव से कहा कि वह रोज़ी-मजदूरी करने वाली महिला हैं और इतने पैसे देना उनके लिए संभव नहीं है। लेकिन आरोप है कि पैसे नहीं देने पर केवल उनके ही मकान को निशाना बनाया गया, जबकि उसी क्षेत्र में 100 से अधिक परिवार वन भूमि पर निवास कर रहे हैं।

आवेदिका ने बताया कि कई बार उनके घर के सामने दीवार पर मकान तोड़ने की नोटिस चिपकाई गई और अलग-अलग लोग आकर धमकी देते रहे कि “आज जेसीबी आएगी, मकान तोड़ देंगे।”

उन्होंने आरोप लगाया कि 29 अक्टूबर 2025 को सरपंच, सचिव और उनके साथी मौके पर पहुंचे और मकान तोड़फोड़ की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि सरपंच, सचिव और उनके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,