Bilaspur news-“मोदी की गारंटी लागू करो” के नारों से गुंजा परिसर"कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
👉छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का प्रदर्शन, लंबित मांगों और चुनावी वादों के क्रियान्वयन की उठाई मांग
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने बुधवार, 29 अक्टूबर को कर्मचारियों की लंबित मांगों और चुनावी वादों के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।इस आंदोलन का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, प्रदेश समन्वयक जी.आर. चंद्रा और जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा ने किया। कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों ने “मोदी की गारंटी लागू करो” और “वादे निभाओ सरकार” जैसे नारों से सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया।संघ नेताओं ने कहा,कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान कर्मचारियों से कई वादे किए थे, जिनमें “मोदी की गारंटी लागू करने” की बात प्रमुख थी, लेकिन अब तक किसी भी वादे पर अमल नहीं हुआ है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिससे सरकारी तंत्र में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हक़ को लेकर संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें